केबीसी के लिए कितनी थी अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी? 16वें सीजन तक कितनी बढ़ी कमाई?

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो ‘केबीसी’ बेहद पॉपुलर है और इस शो का अपना अलग फैनबेस है। टीवी पर इस शो को लोगों को खूब प्यार मिलता है। हालांकि, अब सुनने में आया है कि शो का होस्ट बदल सकता है।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि टीवी पर भी लोगों के फेवरेट हैं। जी हां, छोटे पर्दे पर भी बिग बी की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। हालांकि, जबसे सुनने में आया है कि अमिताभ बच्चन अब ‘केबीसी’ के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे, तो फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस शो को आज से नहीं बल्कि कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बी की इस शो के लिए पहली सैलरी क्या थी और अब तक उन्होंने इससे कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की ‘केबीसी’ के लिए कितनी सैलरी?

  • केबीसी सीजन 1- 25 लाख रुपये
  • केबीसी सीजन 2- जानकारी नहीं
  • केबीसी सीजन 3- शाहरुख खान होस्ट
  • केबीसी सीजन 4- जानकारी नहीं
  • केबीसी सीजन 5- एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 6- 1.50 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 7- 1.50 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 8- 2 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 9- 2.6 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 10- 3 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 11- हर एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 12- हर एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 13- हर एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 14- हर एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 15- 5 करोड़ रुपये
  • केबीसी सीजन 16- 5 करोड़ रुपये

विज्ञापन

शो के नए होस्ट की तलाश शुरू

बता दें कि अमिताभ बच्चन की फीस के ये आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। हालांकि, अब खबरें हैं कि मेकर्स शो के नए होस्ट की तलाश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये भी सुनने में आया है कि एक सर्वे किया गया, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मेजबानी के लिए सजेस्ट किया गया है। हालांकि, शो के होस्ट को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स

देखने वाली बात होगी कि शो के नए सीजन की मेजबानी कौन करेगा? बता दें कि ये स्टडी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक ऐड एजेंसी ने की है, जिसमें 408 मेल और 360 फीमेल्स शामिल थे। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि शो को कौन होस्ट करेगा? क्योंकि अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

शो के 25 साल पूरे

इतना ही नहीं बल्कि इस शो ने हाल ही में अपने 25 साल भी पूरे किए हैं। इस खास मौके पर शो में एक खास कंटेस्टेंट को भी बुलाया गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन थे, तो आपको बता देते हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि शो के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे थे, जिन्होंने 25 साल बाद ‘केबीसी’ में वापसी की थी। हर्षवर्धन नवाथे ही इस शो के सबसे पहले विजेता थे, जिन्होंने शो के सबसे पहले विनर का टैग अपने नाम किया था। अब जब नवाथे फिर से शो में वापस आए, तो खूब एक्साइटेड थे। साथ ही उन्होंने कई एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। सोनी ने उनके एक वीडियो को शेयर भी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ