हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान का क्या है खास रिश्ता? KBC 18 में बिग बी ने खोला राज

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन का ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ टीवी और OTT पर छाया हुआ है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन के शो में सैफ अली खान और अक्षय कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे. वहीं इस दौरान बिग बी ने सैफ संग अपने फैमिली रिश्ते के बारे में बात की.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) 'कौन बनेगा करोड़पति 19' में पहुंचे सैफ अली खान

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन सुर्खियों में छाया हुआ है. ऑडियंस इस शो के नए सीजन को काफी पसंद कर रही है. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. शो में बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और अक्षय कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान के साथ अपने खास फैमिली रिश्ते के बारे में भी ऑडियंस को बताया. चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन संग सैफ अली खान का फैमिली रिश्ता क्या है.

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का खास कनेक्शन

शो के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान से बात करते हुए कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि सैफ मेरे रिश्तेदार हैं. इस पर ऑडियंस में बैठे बिग बी के फैंस भी हैरान रह गए. यहां तक कि सैफ अली खान भी शॉक्ड हो गए और बिग बी से रिश्ते के बारे में पूछने लगे. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ऑडियंस को बताया कि सैफ अली खान से उनका फैमिली रिश्ता कैसे जुड़ा है. जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर अब शो का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ Netflix पर छाई 2 घंटे 20 मिनट की एक्शन फिल्म, पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

विज्ञापन

बिग बी का सैफ से क्या है रिश्ता?

दरअसल प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है. वहीं निखिल नंदा राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे हैं. इस तरह से ऋतु नंदा करीना कपूर की बुआ हुईं और करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की है. इस हिसाब से सैफ अली खान भी अमिताभ बच्चन के परिवार के खास रिश्तेदार हुए. अमिताभ बच्चन ने जैसे ही सैफ अली खान को इस रिश्ते के बारे में बताया सैफ हैरान रह गए और उन्होंने हैरानी से कहा कि अच्छा है ये सवाल आपने शो में नहीं पूछा. सैफ का ये जवाब सुनकर पास में बैठे अक्षय कुमार भी ठहाके मारकर हंसने लगे.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie ने रिलीज से पहले ही मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में किया करोड़ों का कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म प्रमोट करने पहुंचे सैफ अली खान-अक्षय कुमार

बता दें अक्षय कुमार और सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का प्रमोशन करने पहुंचे. इस फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ नजर आ रहे हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola