Kaun Banega Crorepati 15 Promo: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का फैंस में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। 15 अगस्त से शो की शुरूआत हो गई है। शो के पहले एपिसोड़ के प्रोमो को देखकर फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
वहीं, अगर शो के पहले एपिसोड़ के प्रोमो की बात करें तो इसमें 18 साल की लड़की अमिताभ बच्चन से सवाल करती नजर आई, जिसको देखकर फैंस शो के पहले एपिसोड़ के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने जब कपूर खानदान की बहू को कहा I Love You, तो हिल गया पूरा Systummm
18 साल की लड़की ने बिग से किए बेधड़क सवाल
दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए शो के पहले एपिसोड़ के प्रोमो में देखा जा सकता है कि 18 साल की धिमाही त्रिवेदी बिग बी से सवाल कर रही है। धिमाही पहले एपिसोड़ में अमिताभ बच्चन से बेधड़क होकर सवाल करने लगी नजर आई। धिमाही का कहना है कि वो सिर्फ आधा घंटा ही सोशल मीडिया को देती है।
आप रात को 2 बजे भी पोस्ट करते हैं- धिमाही
वहीं, धिमाही ने बिग बी से सवाल किया कि वो फिल्मों की शूटिंग करते हैं और अब केबीसी की कर रहे हैं, तो ऐसे में वो अपने सोशल मीडिया को कैसे मैनेज करते हैं। इस पर बिग बी धिमाही से सवाल करते हैं कि क्या वो उनके सोशल मीडिया पेज को देखती हैं, तो धिमाही ने कहा कि मैंने तो ये भी देखा है कि आप रात को 2 बजे भी पोस्ट करते रहते हैं।
क्या मैं कुछ गलत कर रहा हूं?- अमिताभ बच्चन
इस पर अमिताभ बच्चन ने धिमाही से पूछा कि क्या मैं कुछ गलत कर रहा हूं? तो इस पर वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं। वहीं, इस पर धिमाही का फट से जवाब आता है कि नहीं सर, लेकिन देर रात तक मोबाइल देखने से डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसके आगे धिमाही कहती है कि सर आपको तो हैंजसम दिखना है तो आपको आराम से सो जाना चाहिए।
‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को अमिताभ बच्चन कर रहे होस्ट
इस पर बिग बी का जवाब आता है कि वो कैसे भी कर के अपने फैंस के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इसके लिए उन्हें बुरा लगेगा। बता दें कि इस बार भी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन है और दर्शकों का मनोरंजन करने में बिग बी इस बार भी पीछे नहीं हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines