Elvish Yadav Video: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर (Big Boss OTT Season 2) एल्विश यादव इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश के लिए फैंस का क्रेज अलग ही देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रुप में एंट्री की थी और शो के विजेता बन घर से बाहर आए है। एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और शो जीतने के बाद ये और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने रखा #askme सेशन

वहीं, बुधवार की शाम एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर #askme सेशन रखा। इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे की तरह के सवाल किए। आलिया ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। वहीं, एक फैन ने आलिया से एल्विश यादव को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने इस पर लिखा Systummm और कई दिल वाली इमोजी भी शेयर की।

विज्ञापन
alia bhatt post

alia bhatt post

Elvish Yadav ने आलिया के पोस्ट को किया रिशेयर

इतना ही नहीं बल्कि एल्विश ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर आलिया के पोस्ट को शेयर करते हुआ लिखा कि I Love YOU। फैंस में एल्विश यादव का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Elvish Yadav post

Elvish Yadav post

फुकरा इंसान के फैंस का एल्विश पर आरोप

इस बार जहां शो के विनर एल्विश यादव बने तो अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच एक अलग ही जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, अभिषेक मल्हान इस समय अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में अचानक फुकरा इंसान की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब अभिषेक के फैंस एल्विश पर आरोप लगा रहे हैं कि वो उसे मिलने अस्पताल नहीं गए।

विज्ञापन
elvish yadav

elvish yadav

एल्विश ने वीडियो किया शेयर

अभिषेक के फैंस की बातें सुनकर अब एल्विश ने इस पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एल्विश ने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कभी मेरी तो कभी अभिषेक की बुराई की जा रही है। लोगों का कहना है कि भाईचारा खत्म हो गया है, हालांकि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

 

भाई मैं चारदीवारी में बंद हूं- एल्विश 

साथ ही कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिषेक से मिलने के लिए सब हॉस्पिटल गए, लेकिन आप (एल्विश) नहीं आए। इस पर एल्विश ने कहा कि भाई मैं चारदीवारी में बंद हूं। अपनी मर्जी से मैं यहां नहीं हूं और जहां ये मैं आया हूं वहां भी बंद और यहां भी बंद। एल्विश ने बताया कि सिक्योरिटी रीजन के वजह से बिग बॉस वालों ने ही उन्हें यहां रखा हुआ है। साथ ही उन्होंने खास तौर पर कहा हुआ है कि आप यहां से नहीं जा सकते हैं। मुझे कोई शोक नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ