Kaun Banega Crorepati 15: टेलीविजन के चेहते शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। शो को इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं और दर्शको का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। शो में ऑडियंस अमिताभ बच्चन से बेहद इंटरेस्टिंग सवाल कर रहे हैं और बिग बी इन सवालों के बेहद मजेदार जवाब भी दे रहे हैं। एक बार फिर से एक ऑडियंस ने अमिताभ बच्चन से एक ऐसा सवाल किया, जिसका महानायक ने बेहद शानदार जवाब दिया है। यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर की तबीयत हुई खराब, इस वजह से हुआ करोड़ों का नुकसान

Amitabh Bachchan ने खोले अपनी किचन के राज

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि 'किचन के किस्से विद #AmitabhBachchan ji! साथ ही एक स्माइली भी शेयर किया है। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो वीडियो में एक महिला अमिताभ बच्चन से सवाल करती हैं कि 'आपके घर में सिलेंडर हैं, इस पर बिग बी कहते हैं कि- आप कुछ कह रही थीं।

बहुत बड़ी गलतफहमी है आपको- अमिताभ बच्चन

फिर इसके आगे महिला कहती है कि- अच्छा आप किचन में नहीं जाते, इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि- अच्छा आपको कैसे पता है कि हम नहीं जाते हैं? बिग बी के इतना कहते ही सभी जोर से हंसने लगते हैं। फिर महिला कहती हैं कि मेट्रो सिटीज में मोस्टली सिलेंडर नहीं होते हैं, तो इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि- बहुत बड़ी गलतफहमी है आपको, हमारा बिस्तर जो है वो किचन में ही लगा है और फिर सभी जोर से हंसने लगते हैं।'

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन

बता दें कि पहली बार साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रीमियर हुआ था और अमिताभ बच्चन ने ही इसे होस्ट भी किया था। हालांकि शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया और इसके बाद से महानायक ही शो को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन है।