मंबई: बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। ऐसे में वो धीरे-धीरे अपने फैंस के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ का बीटीएस फन साझा कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने ‘फोन भूत’ के को-एक्टर्स ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मस्ती करती देखी गईं हैं।
अभी पढ़ें – Kapil Sharma ने रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर दिए किलर पोज, फैंस ने बताया ‘सस्ता रणवीर सिंह’
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक मजेदार बूमरैंग वीडियो (Katrina Kaif Video) शेयर किया है, जिसमें कैट, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर कैमरे के सामने स्वैग में पोज देते हुए नजर आते हैं। ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) बॉयज के साथ इस मजेदार बूमरैंग वीडियो (Katrina Kaif Boomerang Video) शेयर करते हुए कैट ने इसे कैप्शन दिया, “बैक विद माय फोन भूत बॉयज़ ……………”। इसे देख मालूम पड़ रहा है कि ये तीनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
ईशान खट्टर ने भी वही फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बूमरैंग्स माय बूस @katrinakaif @siddhantchaturvedi।” इस पर सिद्धांत ने कमेंट किया, “हम सब एक साथ हैं, सबसे अच्छा मेरा भाई ईशान खट्टर है वोहू!” वहीं सिद्धांत ने भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे रास्ते में! #PhoneBhoot @katrinakaif @ishaankhatter.”
बता दें, इस महीने की शुरुआत में, कैटरीना ने इनडायरेक्ट रूप से इस बात की पुष्टि की कि वो ‘कॉफ़ी विद करण 7’ में अपने ‘फोन भूत’ टीम ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। हालाँकि, पहले ऐसी खबरें थीं कि कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ शो में उपस्थिती दर्ज करवाएंगी। क्योंकि, ‘कॉफी काउच’ से ही इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘फोन भूत’ के अलावा कैटरीना ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ और ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी ‘जी ले जरा’ भी पाइपलाइन में है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines