Katrina Kaif-Vijay Sethupathi Movie Marry Christmas: कैटरीना कैफ जल्द ही श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Marry Christmas) में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ नजर आने वाली हैं, जिसकी रिलीज डेट को नया अपडेट सामने आया है। पहले ये फिल्म इसी साल 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस फिल्म के पहले कई फिल्मों की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, इसी साल दिसंबर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) भी रिलीज होने वाली हैं।
इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ (Salaar) भी SRK की फिल्म के साथ रिलीज होने वाली है, जो 22 दिसंबर है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट में बदलाव करने के पीछे यही वदह हो सकती है।
‘Merry Christmas’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
हाल में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया गया है। तरण ने लिखा कि ‘कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’ एक हफ्ते पहले रिलीज की जाएगी। #MerryChristmas 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी, जिसमें पहली बार #KatrinaKaif और #VijaySethuppatti साथ नजर आने वाले हैं। #MerryChristmas श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है, जिसमें कई कलाकार नजर आने वाले हैं’।
Merry Christmas की स्टारकास्ट
बता दें कि श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली पार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा राधिका सरतकुमार, टीनू आनंद, संजय कपूर और विनय पाठक जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ये फिल्म थ्रिलर फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines