Katrina-Vicky Unseen Pics: बी-टाउन के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल। फैंस का हमेशा ही इनकी तस्वीरों का इंतेजार रहता है।
वहीं आपको बता दे कि ये कपल इन दिनों न्यू इयर वेकेशन पर है, जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
और पढ़िए – आलिया भट्ट ने शेयर की शादी, प्रेग्नेंसी और वेकेशन 2022 की खास झलकियां, यहां देखें वीडियो
कैटरीना कैफ की पोस्ट देखें
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर तस्वीरों को शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘सो मैजिकल…. मुझे लगता है कि यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।’
एक्ट्रेस के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने चेट शर्ट के साथ ब्लैक कलर की डंगरी और कैप पहने नजर आ रही हैं। कैटरीना ने अपनी तस्वीरों के साथ सफारी के दौरान देखे गए तेंदुए और हिरण की तस्वीरों सहित वनस्पतियों और जीवों की तस्वीरें भी साझा कीं।
और पढ़िए – छत्तीसगढ़ में 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, पुलिस को इस रिपोर्ट का इंतजार
कैटरीना कैफ की फोटोज पर फैंस का रिएक्शन
इन प्यारे फोटोज के सामने आते ही फैंस भी इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया- ‘छुट्टी मुबारक हो।’ दूसरे ने कहा- ‘जंगल में मंगल।’ एक अन्य फैन ने लिखा- ‘तेंदुओं की भूमि में आपका स्वागत है।’ ऐसे कई अच्छे कमेंट्स आपको उनके पोस्ट में देखने को मिलेंगी।
कैटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
कैटरीना कैफ जल्द ही विजय सेतुपति के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अंधाधुन फेम श्रीराम राघवन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म के पहले पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला को खून से भरे टूटे शराब के गिलास को पकड़े हुए दिखाया गया है। इसके बाद एक्ट्रेस अगले साल रिलीज होने वाली सलमान खान के साथ टाइगर 3 भी दिखेंगी।
विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
विक्की ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की ओटीटी रिलीज में दिखे थे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी थी।
और पढ़िए – रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर किया पोस्ट, फिर तुरंत किया डिलीट
उनके पाइपलाइन में सैम बहादुर, लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म और आनंद तिवारी की अगली फिल्म है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
43 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines