मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट में शादी की थी। इस शादी में केवल उनका परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। बेहद सुरक्षित और निजी शादी ने तब खूब सुर्खियां बटोरीं और दूल्हा-दुल्हन ने जैसे ही शादी की पिक्स साझा की, सोशल मीडिया उनसे गुलजार हो गया।
वहीं अपनी शादी के कुछ समय पहले तक कैटरीना और विक्की (Katrina opens on secret wedding) ने चुप्पी साधे रखी। लेकिन कैट ने बताया है उन्होंने ऐसा करना का फैसला क्यों लिया। विक्की कौशल और कैटरीना ने मंगलवार को फिल्मफेयर अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया। दोनों को मेहमानों के बीच एक साथ बैठे देखा गया। सरदार उधम में विक्की के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटीक से नवाजा गया। अवॉर्ड अनाउंस होते ही उन्हें कैट के गालों पर किस किया।
इसी इवेंट के दौरान कैटरीना ने बताया कि, “मुझे लगता है कि इसे निजी रखने की कोशिश करने से ज्यादा, हम दुर्भाग्य से, कोविड -19 द्वारा प्रतिबंधित थे। आप जानते हैं कि मेरा परिवार व्यक्तिगत रूप से कोविड -19 से प्रभावित हुआ है, और यह कुछ ऐसा था जिसे आपको गंभीरता से लेना था।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस साल यह काफी बेहतर रहा है, लेकिन यह कुछ ऐसा था जिससे हम वास्तव में सावधान रहना चाहते थे, लेकिन शादी खूबसूरत थी। मुझे लगता है कि हम दोनों बहुत खुश हैं।”
अभी पढ़ें – 67th Filmfare Awards: सुभाष घई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
कैटरीना अगली बार हॉरर-कॉमेडी, ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी। फिल्म इसी साल 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग कर रही थीं, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बाद उनके पास तमिल स्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ भी है। वहीं आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी ‘जी ले जरा’ भी पाइपलाइन में है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
17 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
18 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
19 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines