Salman Khan Katrina Kaif Relationship: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। आज भले की कैटरीना एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी कर चुकी हों, फिर भी फैंस हैं कि उन्हें वही वक्त याद आता है जब कैटरीना- सलमान खान को डेट किया करती थीं। सिर्फ सलमान खान ही नहीं फैंस भी आज तक कैटरीना को भूल नहीं पाए हैं। इनका रिश्ता काफी लम्बा था साथ ही काफी गहरा भी। इस बात को तो खुद कैटरीना कबूल कर चुकी हैं।
कायम है कैटरीना और सलमान की दोस्ती
कैटरीना कैफ के लिए सलमान खान हमेशा खड़े रहते हैं ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन एक बार खुद कैटरीना ने खुलासा किया था कि सलमान की कौन-सी चीज उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही कैटरीना कैफ ने सलमान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया था। बता दें, भले ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया हो लेकिन इनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। शादी के बाद भी सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की इज्जत करते हैं। एक्ट्रेस भी इस बात को जानती हैं कि सलमान खान के लिए वो क्या मायने रखती हैं।
सलमान की इस चीज से शॉक्ड रह जाती थीं कैटरीना
एक बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैटरीना ने रिवील किया था कि सलमान के साथ एक बहुत ही अजीब-सी चीज होती है, जिसके बाद वो हर बार सरप्राइज रह जाती हैं। कैटरीना ने बताया था कि सलमान उनके बेहद खास दोस्त हैं और कई बार दोनों में हफ्तों या महीनों तक बात नहीं होती, लेकिन जब भी कैटरीना उदास होती हैं तो अचानक से सलमान उनके सामने आ जाते हैं। सुनने में ये अटपटा लग सकता है लेकिन ये सच है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी का फिसला दिल? पति को छोड़ सपनों में आने लगा कोई और?
बिना कहे सब समझ जाते थे सलमान
कैटरीना को भी इस दौरान बेहद अजीब लगता था क्योंकि वो जब उदास महसूस करती थीं तो वो इस बारे में किसी को भी नहीं बताती थीं। फिर अचानक से सलमान खान को देखकर वो हैरान हो जाती थीं। ये बात सच है कि बिना कहे सब समझ जाने वाली ये अंडरस्टैंडिंग उस दौरान कैटरीना को कंफर्टिंग लगती थी। सलमान खान की इस आदत से भले की कैटरीना को सुकून मिलता था लेकिन फिर भी इनका रिश्ता टिक नहीं पाया।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
57 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines