Katrina Kaif: बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपने फैंस का दिन बना दिया, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत और हसीन तस्वीरें साझा की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें ड्रॉप की जिसे देखने के बाद उनसे नजर हटा पाना काफी मुश्किल है।
एथनिक अवतार में लूटी महफिल
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के वॉर्डरोब से एक एम्बेलिश्ड साड़ी को चुनते हुए कैटरीना ने अपना देसी साइड फ्लॉन्ट किया। पेस्टल ब्लू साड़ी के साथ कैट ने अपना लुक बिल्कुल सिंपल रखा और कानों में ईयरिंग्स और हाथों में एक सिंगल बैंगल के साथ खुद को एक्सेसराइज किया। डीवा ने खूबसूरत साड़ी को स्लीवलेस वेलवेट ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया। साथ में लाइट मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कैटरीना कैफ कहर ढाती नजर आईं।
और पढ़िए – Vijay Deverakonda ने ऐसे मनाया अपने बॉडीगॉर्ड का बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के जरिए बिखेरा अपना जलवा
तस्वीरें साझा करने के कुछ ही समय बाद कैट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक मनमोहक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वो इन दिनों सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर अदा दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कैटरीना को अपने खुली जुल्फों को लहराकर इठलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा।’
और पढ़िए – Bigg Boss 16: ‘तीन दिन में जाएगी निमृत की कैप्टेंसी’, टीना ने दी वॉर्निंग
नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
कैटरीना कैफ का दिलकश अंदाज देश नेटिजेंस रिएक्ट ना करें ये कैसे संभव है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या लड़की है यार बाल सिल्की सिल्की गाल मिल्की मिल्की ये तो पूरी चलती फिरती वैनिला आइस्क्रीम है।’ दूसरे ने लिखा, ‘विक्की भाई बहुत लकी हैं’, तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘ऑसम मैम।’ इनके अलावा भी नेटिजेंस कैट के लिए तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
वर्क फ्रंट
इससे पहले भी कैटरीना कैफ को रविवार (27 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर प्रिंटेड कुर्ता सेट में एथनिक लुक में देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की फिल्म फोन भूत हाल ही में रिलीज हुई है। अब वो विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिस्मस’ में दिखाई देंगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines