मुंबई: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को थलपति विजय के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ को बच्चों से काफी लगाव है, ऐसे में उनके लेटेस्ट वायरल वीडियो में भी उन्हें छोटे-छोटे बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है।
अभी पढ़ें – Koffee with Karan 7: फिनाले एपिसोड में लगेगी करण जौहर की क्लास, आखिरी हफ्ते में दिखेंगे ये सेलेब
पैपराजी पेज वूम्पला द्वारा जारी किए गए वीडियो (Katrina Kaif Dance on Arabic Kuthu) में कैटरीना कैफ हरे और गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट कुर्ते में नजर आ रही हैं। उनके आस-पास ढेरों बच्चे भी मौजूद हैं और ये सभी मिलकर साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ के गाने ‘अरबिक कुथु’ पर झूमते नजर आ रहे हैं।
कैटरीना कैफ, जिन्होंने हाल ही में फिल्म उद्योग में 20 साल पूरे किए हैं, वो अपने पूरे करियर के दौरान सभी की फेवरेट रही हैं और आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, चाहे वो उनके लुक्स के लिए हो या उनके डांस मूव्स को लेकर।
रविवार को कैटरीना कैफ ने तमिलनाडु के मदुरै में एक स्कूल कार्यक्रम में शिरकत की। कथित तौर पर स्कूल कैटरीना की मां सुजैन टरकॉटे का है। इस कार्यक्रम के कई वीडियोज (Katrina Kaif Viral Video) और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जहां उन्हें स्थानीय भाषा के चार्टबस्टर्स गीत पर थिरकते हुए देखा गया और अपने फैंस को उन्होंने किलर मूव्स से हैरान कर दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। नेटिजेंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देने से नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बेहद क्यूट है’, दूसरे ने लिखा, ‘इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ को आखिरी बार 2021 की एक्शन फिल्म, ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह की विशेष भूमिकाएं भी थीं।
अब वो वर्तमान में अपनी अपकमिंग फिल्म, ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें वह दक्षिण के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसकी रिलीज की तारीख 23 दिसंबर, 2022 है। इसी के साथ उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और कैटरीना कैफ स्टारर फोन भूत 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज हो रही है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines