मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री अक्सर ही सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को मिलती रहती है। इस बीच इनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
कैट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो अपने हबी विक्की कौशल (Vicky Kaushal gets loving wake up call from wife Katrina) को सुबह-सुबह बड़े ही यूनीक अंदाज में उठाती नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने ‘लविंग वेक अप कॉल’ कहकर पुकारा है।
अभी पढ़ें – Celebs Bhai Dooj 2022: बी-टाउन में कुछ इस तरह मना भाई दूज का त्योहार, देखें
दरअसल, कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘फोन भूत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस हैलोवीन के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जो कैटरीना की 2022 की पहली रिलीज भी है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ खुद एक भूत बनती नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने अपने पति के साथ भी एक मजेदार प्रैंक किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना विक्की को जगा रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में ‘फोन भूत’ से उनका वॉयसओवर सुनाई दे रहा है। जैसे ही विक्की जागते हैं कैटरीना का डायलॉग ‘मैं एक भूत हूं’ जोर से सुनाई देने लगता है। इस दौरान विक्की थोड़े हैरान परेशान से दिखते हैं और अपने माथे पर हाथ रख लेते हैं। इतना ही नहीं वो वापस कंबल खींचकर सो जाते हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “बीवी का लविंग वेक अप कॉल ।”
अभी पढ़ें – Ram Setu Box Office Collection Day 3: अक्षय की ‘राम सेतु’ का अजय की ‘थैंक गॉड’ से बेहतर प्रदर्शन
बता दें, फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। कैटरीना अगली बार विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस में दिखाई देंगी जो 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines