Kate Cassidy, Liam Payne: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पायने की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। हर कोई सिंगर की मौत पर दुखी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि लियाम के जाने के इतने दिन बाद भी उनकी गर्लफ्रेंड यानी केट कैसिडी इस गम से नहीं उबर पाई हैं। जी हां, लियाम की मौत के बाद पहली बार केट कैसिडी नजर आई, लेकिन इस दौरान केट कैसिडी का हाल लोगों से देखा नहीं गया।
लियाम की मौत के बाद पहली बार दिखी केट कैसिडी
दरअसल, लियाम पायने की मौत और उनके अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद उनकी 25 साल की गर्लफ्रेंड केट कैसिडी को पहली बार लंदन के एक कैफे के बाहर नजर आईं। इस दौरान केट बहुत बेचैन थी और परेशान नजर आ रही थीं। जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केट की फोटोज सामने आईं, तो वायरल हो गईं। इंटरनेट पर सामने आई फोटोज में केट को लंदन के एक कैफे में कॉफी पीते हुए देखा गया।
फूट-फूटकर रोईं कैट
इस दौरान केट ने व्हाइट फर वाला ओवरकोट पहना हुआ था, लेकिन उनका रो-रोकर बुरा हाल था। केट की आंखों में आए आंसू साफ छलक रहे थे और वो उन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रही थीं। इस दौरान जैसे ही केट ने अपने फोन को देखा तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं। हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट की एक स्टोरी में बताया गया कि लेटेस्ट सीसीटीव फुटेज जो सामने आए हैं, उनके बाद से केट बेहद दुखी है और पूरी तरह से टूट गई है।
लियाम को बचाया जा सकता था
हाल ही में सामने आई सीसीटीवी फोटो के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लियाम को अर्जेंटीना के होटल की लॉबी से ले जाया जा रहा है। इस फोटो के बारे में लियाम की गर्लफ्रेंड ने ध्यान आकर्षित किया था। एक सूत्र ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि केट ने कहा कि लियाम को बचाया जा सकता था और उनकी मदद की जा सकती थी।
बालकनी से गिरने से हुई थी लियाम की मौत
बता दें कि 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल की बालकनी से गिरने से वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई थी। लियाम की मौत को पहले सुसाइड बताया गया, लेकिन जांच हुई तो कहा गया कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियल कंफर्म नहीं हुआ है कि लियाम की मौत कैसे हुई और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Bhanwar Singh Shekhawat कौन? जो Pushpa को देगा चैलेंज, ‘फाफा’ के बारे में क्या बोले Allu Arjun?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
2 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
8 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
9 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
22 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines