Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कई बड़े-बड़े विवाद हुए हैं और कई बड़ी-बड़ी घटनाओं को मेकर्स ने जानबूझकर इग्नोर कर दिया। अब मीडिया जब घर पर आई है तो कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ मेकर्स की भी पोल खुल गई है। मेकर्स ने एक बड़ी चाल चली थी, जो एक्सपोज हो गई है। इस शो में एक गलती कशिश कपूर (Kashish Kapoor) से हुई थी और एक ईशा सिंह (Eisha Singh) ने की थी। कशिश ने नेशनल टीवी पर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर संगीन आरोप लगाया था और उनका कैरेक्टर असासिनेशन भी किया था।
कशिश को गलती करने पर मेकर्स ने कटघरे में किया खड़ा
इसके बाद कशिश कपूर के ऊपर मेकर्स ने कई एपिसोड निकाल दिए और अविनाश को इंसाफ दिलवाने के लिए कशिश को कोर्ट रूम में पहुंचा दिया। शो में कशिश को कटघरे में खड़ा किया गया और उन्हें गलत ठहराया गया। एपिसोड में कशिश की धज्जियां उड़ाने के बाद भी मेकर्स का पेट नहीं भरा, तो सलमान खान (Salman Khan) ने भी कशिश को नेशनल टीवी पर खरी-खोटी सुनाई और उनकी क्लास लगाई। जबकि यही गुनाह इसी शो पर कलर्स की लाड़ली ईशा सिंह ने भी किया था। ईशा ने एक बार नहीं बल्कि कई बार करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को लेकर विवादित बयान दिए हैं।
ईशा सिंह की उसी गलती को किया नजरअंदाज
ईशा ने करण की उम्र का मजाक बनाया है। उनकी पर्सनल लाइफ और 2 टूटी हुई शादियों पर भी टिप्पणियां की हैं। इतना ही नहीं ईशा ने करण की बातों को ट्विस्ट करके अपने दोस्तों को कुछ ऐसा बताया जो कभी हुआ ही नहीं था। एक टास्क के दौरान ईशा ने करण को कहा था, ‘आओ तुम यहां बैठो।’ तो करण ने कहा था, ‘तो तुम कहोगी चीप मैन, चीप मैन। अगर में आऊंगा तो तुम कहोगी चीप।’ इसके जवाब में ईशा बोली थीं, ‘तुम वैसे भी चीप हो।’ करण ने फिर कहा था कि ‘मत कर, वही बोल रहा हूं।’ लेकिन ईशा ने घरवालों को दूसरी ही कहानी सुनाई थी।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra के 2 बड़े दावे हुए सच, Salman Khan ने बेवजह किया ट्रोल
मेकर्स ने ईशा और कशिश में दिखाया दोगलापन?
ईशा ने रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को कहा था, ‘करण कह रहा था, मैं आ जाऊ इधर? तो मैंने कहा आ जाओ। तो बोलता मैं बहुत चीप हो जाऊंगा, तुम देख नहीं पाओगी।’ ईशा ने करण के स्टेटमेंट को पूरी तरह बदलकर सबके साथ उनकी चुगली की। ईशा की इस हरकत से आधे कंटेस्टेंट्स तो करण के खिलाफ भी हो गए। हालांकि, मेकर्स ने ईशा की इस हरकत पर कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाया, जबकि ईशा बार-बार करण का कैरेक्टर असासिनेशन करती रहीं। एक-दो बार ईशा को बस टोका गया था। हालांकि, अब मीडिया घर में आई है तो ईशा एक्सपोज हुई हैं और मेकर्स का दोगलापन भी दर्शकों के सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines