हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Karwa Chauth के रंग में रंगे Nick Jonas, सास संग दिखीं Katrina, देखें कैसी दिखीं बी-टाउन की हसीनाएं

Karwa Chauth 2024: इंतजार खत्म हो गया है और बी-टाउन की हसीनाओं ने अपने करवा चौथ लुक की फोटोज शेयर कर दी हैं, जो इंटरनेट पर इस वक्त जमकर वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं कि अपने करवा चौथ पर किसने क्या लुक कैरी किया था।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024

Celebs Karwa Chauth 2024: बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। आम से लेकर सेलेब्स तक ने बेहद शानदार ढंग से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। टीवी की हसीनाओं से लेकर बी-टाउन की अप्सराओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखा। देर तक सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर की।

रकुल प्रीत सिंह

सबसे पहले बात रकुल प्रीत सिंह की करते हैं, जिनकी इसी साल शादी हुई है। रकुल ने पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेंहदी की फोटो शेयर की। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पहले करवा चौथ की झलक दिखाई। रकुल ने अपने पहले करवा चौथ पर सुर्ख लाल रंग का आउटफिट पहना था। अब प्यार का रंग ही लाल होता है और ये व्रत भी पति के लिए होता है, तो रकुल पर इश्क का लाल रंग चढ़ना तो लाजिमी था।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने करवा चौथ पर लाल रंग की ही साड़ी पहनी थी। हालांकि शिल्पा ने अपनी साड़ी को कुछ अलग ढंग से कैरी किया था। लाइट मेकअप के साथ शिल्पा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को खुला रखा था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तमाम फोटोज और वीडियो मौजूद हैं।

विज्ञापन

कैटरीना कैफ

बी-टाउन एक्ट्रेस कैफ ने भी अपने करवा चौथ लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और लाल रंग की साड़ी कैरी की थी। कैटरीना का करवा चौथ लुक बेहद खास है और वो इस लुक में बेहद कमाल की लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं और फैंस भी कैटरीना की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए अपने ससुराल दिल्ली आई हुई हैं। परिणीति ने भी अपने करवा चौथ लुक की फोटोज शेयर की हैं। इस बार परिणीति ने अपने करवा चौथ लुक को पिंक कलर के आउटफिट से पूरा किया। पिंक कलर की ड्रेस में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी फोटोज पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरती सिंह

गोविंदा की भांजी आरती सिंह का इस बार पहला करवा चौथ था। अपने पहले करवा चौथ पर आरती ने ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी में आरती बला की खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर आरती ने अपने पहले करवा चौथ का वीडियो शेयर किया है, जिस पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

करवा चौथ का त्योहार हो और देसी गर्ल कोई फोटो ना शेयर करें, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। पीसी ने भी अपने करवा चौथ के लिए लाल रंग ही चुना और इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आई। प्रियंका और निक की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sohail Khan से तलाक के बाद किसे डेट कर रही हैं Seema Sajdeh? कौन हैं Vikram Ahuja?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola