Bollywood Actresses Karwa Chauth 2023: करवाचौथ का व्रत हर हिन्दू महिला की जिंदगी में काफी महत्व रखता है। इस दिन सभी औरतें सज-धजकर पूरा दिन भूखी रहती हैं और अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस भी इस खास दिन को सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटती। हैरानी की बात तो ये है कि कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी हैं जो मुस्लिम होने के बावजूद अपने मजहब के खिलाफ जाकर अपने पति के लिए इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखती हैं। इस लिस्ट में कई ऐसी ही मुस्लिम एक्ट्रेस के नाम हैं जिन्होंने प्यार से अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत किया है।
यह भी पढ़ें: Sridevi की तरह रहस्य बनी फेमस एक्टर की मौत, हॉट टब में मिला शव
Image Credit: Instagram
सोहा अली खान (Soha Ali Khan)
सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर कुणाल खेमू से शादी करने के बाद हर साल करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। इस दौरान उनकी कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आती हैं।
Image Credit: Google
कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif)
कैटरीना जिनकी मां क्रिश्चियन और पिता मुस्लिम हैं उन्होंने पिछले साल अपना पहला करवाचौथ मनाया था। इस खास दिन की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने पति विक्की कौशल के लिए व्रत रखा था। साथ ही विक्की भी अपनी वाइफ का साथ देने के लिए पूरा दिन भूखे रहे थे।
Image Credit: Instagram
सुजैन खान (Sussanne Khan)
अब भले ही सुजैन खान और ऋतिक रोशन अलग हो चुके हैं। लेकिन एक वक्त था जब इन दोनों में काफी प्यार था और अपनी शादी के बाद से सुजैन खान जो एक मुस्लिम महिला हैं उन्होंने पति की सलामती के लिए ये व्रत रखने से भी कोई परहेज़ नहीं किया।
Image Credit: Google
दिया मिर्जा (Dia Mirza)
दिया मिर्जा भी मुस्लिम होकर इस व्रत पर पूरा यकीन रखती हैं। वो भी वैभव रखी से शादी करने के बाद हर साल इस त्यौहार को धूमधाम से मना रही हैं। साथ ही सारी रस्में निभाते हुए अपने पति की लम्बी उम्र की दुआएं मांग रही हैं।
Image Credit: Google
हेमा मालिनी ( Hema Malini)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था। इस शादी के लिए वो मुस्लिम धर्म अपनाकर आयशा बी बन गई थीं। हालांकि, शादी के बाद वो अब तक धर्मेंद्र के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। इनकी जोड़ी की लोग आज तक मिसालें देते हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines