15 मई 2026 को सिनेमाघरों में कई सारी फिल्म रिलीज की गई हैं, जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बीते दिन यानी 15 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी ने अहम किरदार निभाया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें 16वें दिन का कलेक्शन
‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी बॉलीवुड की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’, ‘एक दिन’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की ओपनिंग डे के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है. मूवी की कहानी की बात करें, तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति पांडे का किरदार निभाया है. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. अगर आप एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म तलाश रहे हैं, तो आप इसे थिएटर में देखने का प्लान बना सकते हैं. ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अभी तक 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर तहलका मचा रहीं ये 5 धांसू फिल्में, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल
‘करुप्पू’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
आपको बता दें कि 15 मई को साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’ रिलीज की गई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. ‘करुप्पू’ मूवी ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी में सूर्या और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक फैंटसी एडवेंचर मूवी है. इस मूवी ने दूसरे दिन 23.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 38.90 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘करुप्पू’ को दो भाषाओं में रिलीज किया है. लेकिन बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है. आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्लैश नहीं हुआ है. लेकिन पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि साउथ की फिल्में बॉलीवुड की मूवी की तुलना में अच्छा परफॉर्म करती है. वही इस बार भी देखने को मिला है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
15 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines