साउथ सिनेमा की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी 21 मई को रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग पर शानदार कमाई की थी. वहीं दूसरी ओर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ का कमाई के मामले में धीमी पड़ गई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितने का कलेक्शन किया है. हालांकि, दोनों फिल्में ही हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई हैं, लेकिन सिनेमाघरों में ये फिल्म गदर मचा रही हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी ‘राजा शिवाजी’, जानें कहां होगी रिलीज?
‘दृश्यम 3’ ने कितने का किया कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म की कमाई दूसरे दिन काफी कम रही है. ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन 8.94 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें कि फिल्म ने कन्नड़ में 33 लाख, मलयालम में 20.43 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं तमिल में 71 लाख और तेलुगु में 2.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि मोहनलाल की यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 से पहले Netflix पर देख डालें ये मिस्ट्री फिल्म, हर सीन में छिपा है बड़ा राज
‘करुप्पु’ ने कितने का किया कलेक्शन
वहीं सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की बात करें, तो इस मूवी को 15 मई को रिलीज किया गया था. इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. ‘करुप्पु’ को रिलीज हुए 8 दिनों का समय पूरा हो चुका है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘करुप्पु’ ने आज यानी 22 मई को 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 118.60 करोड़ रुपये छापे हैं. सुर्या की फिल्म ने तमिल में 100.13 करोड़, तो वहीं तेलूगू में 18.47 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी ने दुनियाभर में 188.82 करोड़ रुपये छापे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines