Karuppu vs Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का बिगाड़ा खेल, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. थिएटर्स में दृश्यम 3 रिलीज होते ही सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की कमाई धीमी पड़ गई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा का कलेक्शन किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: May 22, 2026 23:04
Share :
'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' किसने की ज्यादा कमाई?
---विज्ञापन---
साउथ सिनेमा की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी 21 मई को रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग पर शानदार कमाई की थी. वहीं दूसरी ओर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' का कमाई के मामले में धीमी पड़ गई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितने का कलेक्शन किया है. हालांकि, दोनों फिल्में ही हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई हैं, लेकिन सिनेमाघरों में ये फिल्म गदर मचा रही हैं.
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म की कमाई दूसरे दिन काफी कम रही है. 'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन 8.94 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें कि फिल्म ने कन्नड़ में 33 लाख, मलयालम में 20.43 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं तमिल में 71 लाख और तेलुगु में 2.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि मोहनलाल की यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई है.
वहीं सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की बात करें, तो इस मूवी को 15 मई को रिलीज किया गया था. इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. 'करुप्पु' को रिलीज हुए 8 दिनों का समय पूरा हो चुका है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये छापे हैं. 'करुप्पु' ने आज यानी 22 मई को 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 118.60 करोड़ रुपये छापे हैं. सुर्या की फिल्म ने तमिल में 100.13 करोड़, तो वहीं तेलूगू में 18.47 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी ने दुनियाभर में 188.82 करोड़ रुपये छापे हैं.
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी 21 मई को रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग पर शानदार कमाई की थी. वहीं दूसरी ओर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ का कमाई के मामले में धीमी पड़ गई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितने का कलेक्शन किया है. हालांकि, दोनों फिल्में ही हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई हैं, लेकिन सिनेमाघरों में ये फिल्म गदर मचा रही हैं.
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म की कमाई दूसरे दिन काफी कम रही है. ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन 8.94 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें कि फिल्म ने कन्नड़ में 33 लाख, मलयालम में 20.43 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं तमिल में 71 लाख और तेलुगु में 2.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि मोहनलाल की यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई है.
वहीं सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की बात करें, तो इस मूवी को 15 मई को रिलीज किया गया था. इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. ‘करुप्पु’ को रिलीज हुए 8 दिनों का समय पूरा हो चुका है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘करुप्पु’ ने आज यानी 22 मई को 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 118.60 करोड़ रुपये छापे हैं. सुर्या की फिल्म ने तमिल में 100.13 करोड़, तो वहीं तेलूगू में 18.47 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी ने दुनियाभर में 188.82 करोड़ रुपये छापे हैं.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Karuppu vs Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का बिगाड़ा खेल, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन