Kartik Aaryan: किसी भी कलाकार के लिए किसी चीज का परहेज करना बड़ी बात होती है। अपने किरदार में फिट होने के लिए सितारे खूब मेहनत करते हैं और कई चीजों को छोड़ देते हैं।
ऐसा ही कुछ अब कार्तिक आर्यन ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने ‘चंदू’ के लिए क्या कुर्बानी दी है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के दो सीजन के विनर मुसलमान क्यों? यूजर्स ने Salman Khan के शो को बताया मुस्लिम परस्त
कार्तिक आर्यन ने अपनी फेवरेट चीज को कहा ना
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर फैंस में बहुत एक्साइटमेंट है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इस फिल्म के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फेवरेट चीज को ना कहा और फिट रहने के लिए डाइट की।
एक साल बाद खाया मीठा
फिल्म के किरदार को बेहतर दिखाने के लिए कार्तिक ने मीठे से दूरी बना रखी थी। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और कार्तिक ने एक साल बाद अपनी फेवरेट रसमलाई खाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कार्तिक ने खुद शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है। ये रसमलाई खाने का स्वाद किसी जीत जैसा है। फाइनली मैंने एक साल बाद मीठा खाया।
एक्टर ने लिखा ये कैप्शन
एक साल से ज्यादा की तैयारी और आठ महीने की दिन-रात की शूटिंग के बाद आज #ChanduChampion की शूटिंग पूरी हुई और ये मेरी फेवरेट रसमलाई से ज्यादा मीठी नहीं हो सकती। उस इंसान की तरफ से जिसने मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण रास्ता बनाया, आप मेरी प्रेरणा रहे हैं सर! @kabirkhankk
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था। वहीं, अब एक्टर ‘चंदू चैंपियन’ से फिर सिनेमाघरों में एंट्री करेंगे। ये फिल्म इसी साल 14 जून को ईद-अल-अजह के मौके पर थिएटर्स में एंट्री करेगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines