Kartik Aaryan Sara Ali Khan In Gadar 2 Success Party: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ पर सिनेमा लवर्स का प्यार बरस रहा है। इस फिल्म का जादू फैंस पर चढ़ा साफ नजर आ रहा है। ऐसे में ‘गदर 2’ कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस वीकेंड ये फिल्म 500 करोड़ पूरे कर लेगी। ‘गदर 2’ की इस शानदार कामयाबी के बाद अब फिल्म की स्टार कास्ट सांतवे आसमान पर है। ऐसे में इस मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए हाल ही में एक जश्न रखा गया।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की डेट हुई फिक्स, उदयपुर के इस खूबसूरत पैलेस में सात फेरे लेगा कपल
एक्स कपल ने पार्टी में ग्रैब किया अटेंशन
बीती रात मुंबई में ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी हुई। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने पहुंची थी। ऐसे में बॉलीवुड के एक एक्स कपल ने इस पार्टी में मीडिया और फैंस का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया। बता दें, ये एक्स कपल कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान हैं। इन दोनों की लव स्टोरी एक वक्त पर खूब सुर्खियां बटोरा करती थीं। सारा ने एक शो में कहा था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। सारा के इसी स्टेटमेंट के बाद इनका अफेयर शुरू हुआ था। इतना ही नहीं इन दोनों ने एक फिल्म में भी साथ काम किया था।
कार्तिक और सारा के बीच मिटी दूरियां
लेकिन फिल्म खत्म होने से पहले ही सारा और कार्तिक का ब्रेकअप हो गया। कई सेलिब्रिटीज ने इशारों-इशारों में इनके रिश्ते में होने और ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया था। इसके बाद कई बार इन्हें पब्लिक इवेंट्स में एक-दूसरे को अवॉयड करते देखा गया। इसके बाद ऐसा लगने लगा कि इन दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गई हैं कि ये दोनों एक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर ये एक्स कपल करीब आ गया है। इन दोनों के बीच की दूरी अब मिट गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद इनके पैचअप की रूमर्स उड़ने लगी हैं।
सारा ने कार्तिक को लगाया गले
बता दें, गदर 2 की सक्सेस पार्टी में कार्तिक और सारा साथ नजर आए। सामने आए वीडियो में ये एक्स कपल एक दूसरे को गले लगाते भी दिखा। वीडियो में देखें कि कैसे पार्टी से बाहर आते समय सारा और कार्तिक गले मिलते हैं। इस दौरान कर्तिक के साथ कृति सेनन भी नजर आईं। सारा ने ऐसे में कृति को भी गले लगाकर गुड बाय कहा। अब सारा और कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता जा रहा है। इन्हें इतने करीब देख फैंस भी शॉक्ड हैं। सभी मन में इस तरह की उम्मीदें जाग रही हैं कि ये दोनों फिर एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे। अब वीडियो के वायरल होने के बाद एक तरफ फैंस इस एक्स कपल के मजे ले रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ इनके अफेयर की अफवाहें तेज हो गई हैं।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines