भीड़ में बुरी तरह फंसे कार्तिक आर्यन, गंगटोक से वायरल हुआ वीडियो

कार्तिक आर्यन का गंगटोक से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर भीड़ में बुरी तरह फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षाकर्मी बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan File photo

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस जनरेशन के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है और साथ ही लोगों के दिल भी जीते हैं। अब कार्तिक आर्यन की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। एक्टर के लिए फैंस का प्यार सिर चढ़कर बोल रहा है। ये दीवानगी अब दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसका सबूत है वो वीडियो जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

भीड़ ने कार्तिक आर्यन को घेरा

कार्तिक आर्यन अब बीच सड़क फैंस के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर को भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया है। उनकी गाड़ी तक जाने के लिए कार्तिक को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आर्मी ऑफिसर्स कार्तिक आर्यन को सुरक्षा देते हुए और भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो गंगटोक का है, जहां एक्टर को उनके चाहने वालों ने घेर लिया था।

विज्ञापन

गंगटोक में दिखी कार्तिक आर्यन की पॉपुलैरिटी

कार्तिक को गंगटोक में देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस का सैलाब आ गया है। कोई उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा है तो कोई ऑटोग्राफ लेना चाहता है। किसी को बस एक बार कार्तिक आर्यन से हाथ मिलाना है। अब एक्टर को लेकर फैंस का ये जुनून सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्तिक अपने फैंस को बेहद अच्छे से ट्रीट कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस दौरान काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

वायरल हुआ कार्तिक आर्यन का वीडियो

आपको बता दें, इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये फैंस शाहरुख या सलमान खान को देखने के लिए जुटे हों। हाल ही में शाहरुख खान जब राजस्थान पहुंचे थे, तब एयरपोर्ट के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। अब कार्तिक आर्यन के लिए भी उसी तरह का प्यार फैंस के बीच नजर आ रहा है। ये दिखाता है कि आने वाले वक्त में कार्तिक आर्यन भी शाहरुख और सलमान खान की तरह ही एक लॉयल फैन बेस तैयार करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ