Kartik Aaryan Birthday: ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) की सफलता को एंजॉय कर रहे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का आज बर्थडे है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारी। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। अगर उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में बात की जाती है तो कार्तिक अक्सर यही कहते हैं कि वो सिंगल ही हैं। लेकिन उसके पीछे की हकीकत कुछ और ही कहती है। आइए जान लेते हैं कि रूह बाबा का दिल कब-कब और किस-किस के लिए धड़का है।
कॉलेज में ही टूटा कार्तिक का दिल
कार्तिक आर्यन एक ऐसे हैंडसम हंक हैं जिन्हें देखते ही लड़कियां अपना दिल हार बैठती हैं। लेकिन कार्तिक का दिल तो उस समय ही टूट गया जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को बताया कि वो एक्टर बनना चाहते हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया था कि वो कॉलेज से समय में एक लड़की से प्यार करते थे, लेकिन जब उन्होंने उसे बताया कि वो एक्टर बनना चाहते हैं तो उसने तुरंत ब्रेकअप कर लिया और कहा कि वो एक्टर को हैंडल नहीं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा ‘मिड वीक एविक्शन’? फैंस को लग सकता है झटका
झेले कई रिजेक्शन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। लेकिन इस मुकाम तक आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। जी हां, एक्टर ने कपिल शर्मा के शो में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके माता पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें। लेकिन उन्होंने तो एक्टर बनने का सपना देखा था, तो ऐसे में उन्होंने पढ़ाई के दौरान घरवालों को बिना बताए ऑडिशन दिए। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई रिजेक्शन झेले हैं। लेकिन फिर मिली सफलता।
डेब्यू फिल्म ही रही हिट
कार्तिक ने बताया कि उन्हें प्यार का पंचनामा का ऑफर मिला और उन्होंने उसमें काम किया। उन्हें इस बात की उम्मीद भी नहीं थी कि ये फिल्म हिट होगी। एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने फिल्मों में काम करने की बात अपने परिवार वालों को बताई तो सभी हैरान और परेशान थे। दरअसल उनकी फैमिली में सभी डॉक्टर और इंजीनियर हैं, और वो भी खुद डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। मां का तो शुरुआत में रो-रोकर बुरा हाल था।
इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
कॉलेज में दिल टूटने के बाद एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वहां पर उनका नाम एक नहीं बल्कि कई सारी हसीनाओं के साथ जुड़ा। कार्तिक का नाम सबसे पहले सारा अली खान के साथ जुड़ा। उनके अफेयर के किस्से गॉसिप के गलियारों में थे। लेकिन ये रिश्ता लंबा न चला। इसके बाद उनका नाम जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह ही बताया। इसके बाद उनका नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा वो भी रुमर ही निकला।
इन फिल्मों में किया काम
एक्टर ने अपने एक्टिंग की शुरुआत फिल्म प्यार का पंचनामा से की। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया 2 और 3 में काम किया। उनकी अन्य फिल्मों के नाम हैं सोनू के टीटू की स्वीटी, शहजादा, तू झूठी मैं मक्कार, लव आजकल, पती पत्नी और वो, चंदू चैंपियन। उन्होंने हर फिल्म में अपनी अलग एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: ‘रूह बाबा’ का कहर बरकरार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा है हाल
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines