Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में धमाल मचा रही है। उनके नाम हैं ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3), ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again), ‘कंगुआ’ (kanguva) और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) । सभी फिल्मों की कहानी शानदार है, लेकिन कमाई के मामले में सिर्फ एक ही रेस में आगे है वो है। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन सी फिल्म है जिसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
भूल भुलैया का कहर बरकरार
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) और बर्थडे बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भूलैया 3 को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन कमाई के मामले में वो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने हालिया रिलीज कंगुआ को भी पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 239. 65 करोड़ रुपये हो गया है। जो करीब एक करोड़ के प्रॉफिट से आगे चल रही है।
कंगुआ तो ले रही अंतिम सांस
बॉबी देओल की कंगुआ ने तो पहले ही दिन हथियार फेंक दिए थे। जी हां, ओपनिंग डे पर ही फिल्म की कमाई बहुत कम रही और अब तो ये फिल्म थिएटर पर अपनी अंतिम सांसे ले रही है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि 350 करोड़ के बजट में बनी ये हाई बजट फिल्म की तो हालत पतली हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की है और अब टोटल कमाई 64.40 करोड़ रुपये हो गई है।
सिंघम या साबरमती रिपोर्ट किसने मारी बाजी
अगर बात 21 दिन पुरानी सिंघम अगेन को 7 दिन पुरानी द साबरमती रिपोर्ट के कंपेयर किया जाए तो नई फिल्म ने पुरानी फिल्म के आगे घुटने टेक दिए हैं।
दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई कर कुल 236.15 करोड़ रुपये छापे हैं और विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट ने कुल 1.10 करोड़ की कमाई की है।