Kartik Aaryan Chandu Champion Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कल जो फैंस से वादा किया था आज वो उन्होंने पूरा कर दिया है। एक्टर की अपकमिंग मूवी का पहला पोस्टर अब जारी हो चुका है। कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन‘ (Chandu Champion) नाम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। अब उन्होंने अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है और इसे देखने के बाद अब फैंस खुश नहीं बल्कि शॉक्ड हैं क्योंकि अब इस पोस्टर में कार्तिक का ऐसा अवतार नजर आ रहा है जो न तो पहले किसी ने देखा और न ही कभी किसी ने सोचा होगा।
‘चंदू चैंपियन’ का पहला पोस्टर रिलीज
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन वाकई फैंस को चौंका रहा है। शूटिंग के लिए जब एक्टर ने अपनी बियर्ड हटाकर क्लीन शेव लुक लिया था तब भी लोग हैरान रह गए थे। वहीं, अब पोस्टर में उनका जो फाइनल लुक सामने आया है वो बेहद हटके और पावरफुल है। सामने आए पोस्टर में कार्तिक आर्यन को बिना कपड़ों के सिर्फ लंगोट में दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बदन पर कपड़ों की जगह मिट्टी और आंखों में जूनून लिए एक्टर पोस्टर में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बिना कपड़ों के दौड़ते दिखे कार्तिक
इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन की बॉडी देखकर भी फैंस की निगाहें उन पर अटक गई हैं। पोस्टर में एक्टर बेहद फिट दिख रहे हैं और उनके एब्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। उन्हें देखकर साफ समझ आ रहा है कि इस मूवी के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है जमकर पसीना बहाया है। लेकिन ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कहा जा सकता है कि इस लुक में एक्टर पहचान में नहीं आ रहे। उनकी शक्ल भी बदली-बदली दिख रही है। वहीं, इस पोस्टर ने अब फैंस को न सिर्फ इम्प्रेस किया है बल्कि उनके दिल की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। अब मुश्किलों का सामना करने जिस स्पीड से चैंपियन आ रहा है वो देखकर फैंस अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पा रहे।
यह भी पढ़ें: कभी लगी 9 गोलियां, तो कभी देश के लिए जीते 127 गोल्ड मेडल, कौन थे Chandu Champion?
फैंस को पसंद आया पोस्टर
अब कार्तिक आर्यन के इस पोस्टर पर फैंस का पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या लुक है कार्तिक भाई।’ एक फीमेल फैन बोली, ‘इसके लिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।’ एक फैन ने लिखा, ‘अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन।’ एक यूजर बोला, ‘हम देख सकते हैं कि आपने कितनी मेहनत की है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘आप हमेशा की तरह धमाल मचाने वाले हैं।’ कोई बोला, ‘शब्द कम हैं लेकिन आप पर गर्व है। 2 साल की कड़ी मेहनत, चीनी नहीं खाना और सिर्फ स्ट्रिक्ट डाइट। यह सचमुच कठिन रहा होगा लेकिन आपने यह कर दिखाया। प्रयास, अनुशासन और कड़ी मेहनत सब कुछ एक साथ आया और परिणाम वास्तव में आश्चर्यजनक है। जब आपने कहा कि यह पूरी तरह से अलग है और आप मुझे पहचान नहीं पाएंगे, तो आपका मतलब यही था।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines