Kartik Aaryan On Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वहीं एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस काफी हैरान हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बेशक कार्तिक के लिए इस रोल को निभाना काफी मुश्किल था लेकिन क्या आपको पता है कि ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी को सुनकर कार्तिक आर्यन सदमे में चले गए थे? जी हां, इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने इंटरव्यू में किया है। कार्तिक आर्यन ने बताया कि जब उन्हें फिल्म की स्टोरी का नरेशन किया गया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ये कहानी असली है।
कहानी सुन सदमे में चले गए थे कार्तिक
कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। इस दौरान उन्होंने बताया, ‘जब कबीर खान सर ने पहली बार मुझे चंदू चैंपियन की कहानी नरेट की तो मुझे लगा था कि ये काल्पनिक है। मैंने सबसे पहले उनसे पूछा कि क्या ये काल्पनिक कहानी है? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं ये हकीकत है। उस वक्त मेरे होश उड़ गए और मैं सदमे में चला गया।’
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था कि किसी शख्स की जिंदगी में इतने सारे ट्विस्ट और टर्न कैसे हो सकते हैं? ऐसी मुश्किल भरी लाइफ सच में सोचने को मजबूर कर देती है। कहानी सुनने के बाद मैं काफी समय तक सदमे में चला गया था। मुझे काफी उलझन हो रही थी कि मैं कैसे कबीर सर की उम्मीदों पर खरा उतर सकूंगा?’
यह भी पढ़ें: Samarth Jurel की जगह ये एक्ट्रेस बनेगी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा? Abhishek Kumar ने किया खुलासा!
अपने किरदार को लेकर डरे हुए थे एक्टर
कार्तिक आर्यन ने आगे बताया, ‘मुझे इस बात का कन्फ्यूजन था कि शायद इस रोल के लिए मैं फिट न बैठ सकूं। मैंने कबीर सर के लिए फिल्म को हां बोल दिया था लेकिन मुझे डर था कि क्या मैं ‘चंदू चैंपियन’ के किरदार के साथ इंसाफ कर पाऊंगा?’ वैसे आपको बता दें कि फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन जितना डर रहे थे, अपने रोल से उन्होंने फैंस की तारीफ बटोरनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है। एक्ट्रेस ने ट्रेलर देखने के बाद एक पोस्ट में लिखा है कि वो ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही हैं।
मुरलीकांत पेटकर की कहानी है चंदू चैंपियन
गौरतलब है कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ मुरलीकांत पेटकर की असल जिंदगी पर आधारित है। आपको बता दें कि मुरलीकांत ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग कम्पटीशन को जीतकर पहली बार पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था और भारत का नाम रोशन किया था।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines