Chandu Champion का वॉर सीन बना Kartik Aaryan के करियर का सबसे यादगार शॉट, क्या आप जानते हैं इसकी वजह?

Kartik Aaryan Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से एक शॉट शेयर किया है। सामने आई तस्वीर के साथ एक कहानी भी जुड़ी हुई है जो कार्तिक के दिल के काफी करीब है।

Kartik Aaryan Chandu Champion

Image Credit: Instagram

Kartik Aaryan Chandu Champion: बॉलीवुड का शहज़ादा कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्टर ने फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) से एक शॉट शेयर किया है। सामने आई तस्वीर के साथ एक कहानी भी जुड़ी हुई है जो कार्तिक के दिल के काफी करीब है। अब खुद एक्टर ने इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के सामने एक कन्फेशन किया है। उन्होंने रिवील किया कि सीन उनके अब तक के करियर का सबसे यादगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी ऑफिसर बनकर छाए कार्तिक

एक्टर इस तस्वीर में वॉर जैसी सिचुएशन में नज़र आ रहे हैं। कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक को आर्मी ऑफिसर की वर्दी में देखा जा सकता है। वो हाथ में राइफल लिए और दिल में गुस्सा भरकर दुश्मनों से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का अग्रेशन उनके फेस पर साफ  दिखाई दे रहा है। उनका ये अंदाज अभी तक फैंस ने नहीं देखा। लेकिन आपको बता दें, ये सीन कार्तिक के दिल के बेहद करीब है। इसकी वजह का खुद एक्टर ने खुलासा किया।

विज्ञापन

एक्टर ने लिखी खास बात

इस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘8 मिनट लंबा यह सिंगल-शॉट वॉर सीन मेरे एक्टिंग करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण, शानदार और हां, कठिन लेकिन सबसे यादगार शॉट साबित हुआ। मुझे जीवन भर याद रखने लायक याद देने के लिए कबीर खान सर को धन्यवाद। #ChanduChampion’ अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर रिएक्ट करता हुआ नजर आ रहा है। फैंस अब इस फोटो को देखने के बाद फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

फैंस का रिएक्शन

वहीं, इस फोटो को अब काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर लाइक और कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब एक फैंस ने लिखा, ‘शॉट देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ कोई बोला, ‘मुझे यकीन है आपने यह कर दिखाया।’ एक फैन ने लिखा, ‘आप हर किसी के लिए प्रेरणा हैं, आपका फैन होने पर गर्व है कार्तिक आर्यन।’ एक्टर का एक जबरा फैन बोला, ‘मोनोलॉग से लेकर एक ही बार में लंबे एक्शन सीन की शूटिंग तक!! कार्तिक को सलाम।’ एक ने कहा, ‘आपके एक्सप्रेशन पहले से ही हमें दीवाना बना रही हैं…. हम जानते हैं कि आपने इसके लिए अपना 100% से ज़्यादा दिया होगा… आप पर बहुत गर्व है चंदू।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ