---विज्ञापन---

खत्म हुई Salman Khan और Arjun Kapoor के बीच चल रही जंग, सोशल मीडिया पर फैंस को मिला प्रूफ

Salman Khan Arjun Kapoor Cold War Ends: काफी सालों से सलमान खान और अर्जुन कपूर में करीब-करीब कोल्ड वॉर चल रही थी। लेकिन अब खबर आई है कि दोनों एक्टर्स में सुलह हो गई है, इसका सबूत भी अब फैंस के हाथ लगा है।

---विज्ञापन---

Salman Khan Arjun Kapoor Cold War Ends: बॉलीवुड गलियारों से अभी एक बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई हैं। बी-टाउन की एक पॉपुलर फाइट का अब THE END हो गया है। काफी सालों से सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच तनाव चल रहा था। ये दोनों एक-दूसरे से बचते नज़र आते थे। इन दोनों में करीब-करीब कोल्ड वॉर चल रही थी। लेकिन अब खबर आई है कि दोनों एक्टर्स में सुलह हो गई है इसका सबूत भी अब फैंस के हाथ लगा है।

यह भी पढ़ें: Anupamaa 12 October Episode Update: समर के कातिल और उसके बाप को देख भड़केगा अनुपमा-वनराज का गुस्सा, आज होगा खूब ड्रामा

---विज्ञापन---

ये हैं लड़ाई की वजह

बता दें, सलमान खान और अजुन कपूर एक-दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। अर्जुन खुद को भाईजान का सबसे बड़ा फैन भी कहते थे। लेकिन अचानक इनके बीच दरार आ गई। इसका कारण है अर्जुन और मलाइका की नज़दीकियां। दरअसल, मलाइका सलमान की भाभी यानी अरबाज़ की वाइफ थीं। हालांकि, इन दोनों का अब तलाक हो चुका है और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन सलमान को शायद ऐसा लगता है कि अर्जुन के कारण ही उनके भाई और भाभी के रिश्ते में फुट पड़ी थी। ऐसे में उन्होंने अर्जुन से दूरी बना ली।

Salman Khan Arjun Kapoor Cold War Ends

Image Credit: Google

अर्जुन ने बढ़ाया सलमान से दोस्ती का कदम

लेकिन अब सलमान और अर्जुन में आई ये कड़वाहट अर्जुन के एक कदम के बाद मिट गई है। अब सलमान के लिए मलयके के बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद भाईजान भी खुश हो जाएंगे। अर्जुन ने अब टाइगर 3 के साथ कुछ खास किया है। हुआ ये कि टाइगर 3 की अनाउंसमेंट वीडियो को यश राज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब इस इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर का लाइक देखने को मिल रहा है। इससे साफ हो गया है कि अर्जुन अब इस कंट्रोवर्सी को खत्म करना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

क्या सलमान भी करेंगे सुलह?

हालांकि, अब सलमान खान क्या करना चाहते हैं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अर्जुन ने तो पहला कदम ले लिया है लेकिन सलमान क्या अपने मन से इस कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं अब साल ये उठता है। अब देखना होगा कि क्या कभी ये दोनों साथ में काम करते नज़र आएंगे या नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन और सलमान को साथ देखना फैंस को नसीब होता है या नहीं।

First published on: Oct 12, 2023 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola