Kartik Aaryan: बी-टाउन के हैंडसम हंक हीरो कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को भी एक्टर की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने जो कैप्शन लिखा है वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट्स की बारिश कर दी।
कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने ब्लैकआउफिट में खुद की दो फोटोज शेयर की है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि शादी Ready! एक्टर का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि किसकी शादी? दूसरे यूजर ने लिखा कि यू आर शो हॉट। तीसरे यूजर ने लिखा कि सर, आपको शादी की जरुरत नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि हो जाओ तैयार, लेकिन अपनी शादी के लिए नहीं होना। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
Kartik Aaryan
स्पोर्ट्स ड्रामा है ‘चंदू चैंपियन’
वहीं, अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म सत्यप्रेम की कथा में वो लास्ट टाइम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस पर अपना खूब प्यार लुटाया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाकर रखी थी। हालांकि इन दिनों कार्तिक आर्यन अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने बहुत मेहनत की है। एक्टर ने फिल्म के लिए करीब एक साल तक मीठा नहीं खाया।
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ कबीर खान द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, फ्रीस्टाइल तैराक मुरलीकांत पेटकर के जीवन की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक्टर की ये फिल्म 14 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कार्तिक अपकमिंग फिल्म ‘तू आशिकी है’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लुक्स को लेकर हुई ट्रोल, अब ‘प्यार और शांति’ से दिया जवाब, Ayesha Takia बोलीं- ये कंट्रोल नहीं…
‘तू आशिकी है’ में भी नजर आएंगे कार्तिक
इस फिल्म में भी एक्टर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘तू आशिकी है’ में कार्तिक एनिमल में काम कर चुकी तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘आशिकी 3’ था जो अब ‘तू आशिकी है’ हो गया है। लोगों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines