'शादी' के लिए तैयार हुए Kartik Aaryan! यूजर्स बोले- हो जाओ, लेकिन...

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के हालिया पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा कि वो चर्चा में आ गया?

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan, image credit- instagram

विज्ञापन

Kartik Aaryan: बी-टाउन के हैंडसम हंक हीरो कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को भी एक्टर की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने जो कैप्शन लिखा है वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट्स की बारिश कर दी।

कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने ब्लैकआउफिट में खुद की दो फोटोज शेयर की है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि शादी Ready! एक्टर का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि किसकी शादी? दूसरे यूजर ने लिखा कि यू आर शो हॉट। तीसरे यूजर ने लिखा कि सर, आपको शादी की जरुरत नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि हो जाओ तैयार, लेकिन अपनी शादी के लिए नहीं होना। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

स्पोर्ट्स ड्रामा है ‘चंदू चैंपियन’ 

वहीं, अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म सत्यप्रेम की कथा में वो लास्ट टाइम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस पर अपना खूब प्यार लुटाया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाकर रखी थी। हालांकि इन दिनों कार्तिक आर्यन अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने बहुत मेहनत की है। एक्टर ने फिल्म के लिए करीब एक साल तक मीठा नहीं खाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ कबीर खान द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, फ्रीस्टाइल तैराक मुरलीकांत पेटकर के जीवन की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक्टर की ये फिल्म 14 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कार्तिक अपकमिंग फिल्म ‘तू आशिकी है’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

‘तू आशिकी है’ में भी नजर आएंगे कार्तिक

इस फिल्म में भी एक्टर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘तू आशिकी है’ में कार्तिक एनिमल में काम कर चुकी तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘आशिकी 3’ था जो अब ‘तू आशिकी है’ हो गया है। लोगों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ