Bhool Bhulaiya 3 And Singham Again: इस साल दिवाली काफी खास होने वाली है क्योंकि दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। एक ओर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं। दूसरी ओर कार्तिक आर्यन अपनी कल्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ लेकर आ रहे हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। इस बीच दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन को मात दे दी है।
इस मामले में आगे निकले कार्तिक आर्यन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से ज्यादा स्क्रीन मिली हैं। मतलब यह है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म को दिल्ली-यूपी के 35 सिंगल स्क्रीन थिएटर में ज्यादा शोज मिले हैं। जबकि ‘सिंघम अगेन’ को कम शोज मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर मालिकों ने ‘भूल भुलैया 3’ को तीन दिन में 3 शोज दिए हैं, जबकि ‘सिंघम अगेन’ को सिर्फ 2 शोज दिए गए हैं।
इस बीच खबर यह भी है कि अगर थिएटर मालिक की इस डील से ‘सिंघम अगेन’ के मेकर्स सहमत नहीं हुए तो फिर पांचों शोज सिर्फ ‘भूल भुलैया 3’ को मिल जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो ऑटोमेटिकली कार्तिक आर्यन की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ‘सिंघम अगेन’ से आगे निकल जाएगी। खैर यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में आगे निकलेगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान ने करणवीर को कहा ‘चुगली चाची’, अविनाश से बोले विनाश होगा…
कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे सलमान
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। ‘सिंघम अगेन’ में कई बड़े स्टार्स देखने को मिलेंगे। साथ ही कॉप यूनिवर्स में दो नई एंट्री होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य किरदार में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार में होंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह का कैमियो होगा। इसके अलावा सलमान खान भी सरप्राइज देंगे। यानी कि चुलबुल पांडे भी बाजीराव सिंघम के साथ दुश्मनों से पंगा लेंगे।
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की तो इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अहम किरदार में हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
27 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines