Bigg Boss 18: सलमान खान ने करणवीर को कहा 'चुगली चाची', अविनाश से बोले विनाश होगा...

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वार आएगा जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। इस बीच उन्होंने अपने निशाने पर करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा को लिया।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राशन को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में खूब लड़-झगड़ रहे हैं। आज रात वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है। पूरे हफ्ते में घर के अंदर जो कुछ हुआ उसको लेकर सलमान ने करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के गेम पर सवाल उठाए। उन्होंने जहां करणवीर को घर की ‘चुगली चाची’ कहा है तो वहीं अविनाश की काफी क्लास लगाई।

उन्होंने कहा कि आपका गेम जैसा है, आप खुद का विनाश कर लेंगे। बता दें कि बिग बॉस मेकर्स ने आज रात आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड से जुड़ा एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisment

वीकेंड का वार का प्रोमो वायरल

फैन पेज बिग बॉस तक ने बिग बॉस 18 वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते हुए दिखाई दिए हैं। प्रोमो में सलमान, करणवीर से कहते हैं, ‘करण आपकी लाइफ में दुख भी है। बाहर आप परिवार को जोड़ नहीं पाए। यहां भी आप परिवार जोड़ नहीं पाए। आप कोई चीज पूरी नहीं कर पाते हैं। आप यह जो कोने कोने में कर रहे हो मैं कहता हूं कि यह खुले में करो। विवियन को आप कहते हो कि आपकी ऑडियंस है, आप कर क्या कर रहे हो। करणवीर आपकी ऑडियंस नहीं है, आप क्या कर रहे हो?’

विज्ञापन

अविनाश की लगाई क्लास

प्रोमो में आगे सलमान खान, अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते हुए कहते हैं, ‘अविनाश आप इस घर के भगवान हो क्या? फ्रैंक और मूड में बहुत थिन लाइन होती है। आप लाइन क्रॉस कर रहे हो। नाम आपका अविनाश है लेकिन आप अपना खुद का विनाश कर लोगे.. खत्म।’ अब इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान जो एडवाइज करणवीर को दे रहे हैं, वही विवियन को देनी चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि चाहत पांडे ने पान मसाला और चाचा कहा। इसलिए मेकर्स ने सोचा होगा कि करणवीर को ननदवीर दिखाना चाहिए।’

विज्ञापन

करणवीर कर रहे हैं चुगली

बता दें कि पिछले एपिसोड में जब चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा के बीच में झगड़ा हुआ था, उस वक्त अविनाश ने नेशनल टीवी पर चाहत को गंवार कहते हुए उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की थी। तब करणवीर बार-बार चाहत के पास जाकर उन्हें भड़काते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा भी उन्हें कई बार एक कंटेस्टेंट की दूसरे कंटेस्टेंट से चुगली करते हुए देखा गया है। यही वजह है कि सलमान खान ने करणवीर की क्लास लगाई और उन्हें चुगली करने वाला कहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ