Kartik Aaryan Viral Video: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वैसे भी कार्तिक अपनी हर फिल्म से फैंस के दिल जीत लेते हैं और कभी भी दर्शकों को निराश नहीं करते। ऐसे में उन्हें फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलता है। एक आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में जिस तरह अपने कदम जमाए हैं वो वाकई एक बड़ी कामयाबी है। इतना ही नहीं उन्हें लेकर ये भी कहा जाता है कि वो आने वाले समय के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे। जिस तरह इस वक्त लोग शाहरुख खान को पूजते हैं, आगे जाकर कार्तिक आर्यन के लिए भी लोगों की वही दीवानगी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: लिपोसक्शन सर्जरी से गई मशहूर Pop-star की जान, खबर फैलते ही इंटरनेट पर मचा बवाल
कार्तिक आर्यन का हैरतअंगेज वीडियो वायरल
इसका एक नमूना तो बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के दौरान देखने को मिला। जहां भीड़ अपने फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन को देखकर बेकाबू हो गई। लेकिन फैंस की वजह से इवेंट में एक बड़ा हादसा हो या और कार्तिक आर्यन भी ये देखकर शॉक्ड रह गए। अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे और जैसे ही एक्सीडेंट का क्लिप सामने आएगा तो एक सेकंड के लिए आपकी भी सांसे अटक जाएंगी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और आखिर कार्तिक के साथ कैसा हादसा हो गया है।
भयानक हादसे से बाल-बाल बचे कार्तिक
दरअसल, सामने आए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कार्तिक आर्यन इवेंट में पहुंचे थे और वो आगे बढ़ रहे थे तभी उनके फैंस उन्हें देखकर आवाजें लगाने लगे। ऐसे में अपने फैंस को खुश करने के चक्कर में कार्तिक आर्यन उनके पास पहुंच गए और हाथ मिलाने लगे। तभी एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ लिया और जैसे ही उन्हें अनसेफ लगा तो वो अपना हाथ छुड़वाकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन सभी लोग उनकी तरफ आने लगे और वहां उन्हें रोकने के लिए जो बैरिकेड लगाए गए थे वो टूट गए। जैसे ही बैरिकेड गिरे एक्टर अचानक पीछे हट गए, नहीं तो उन्हें काफी चोट लग सकती थी।
एक्टर के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
अपनी सूझबूझ से कार्तिक आर्यन बाल-बाल बचे हैं नहीं तो उन्हें एक बड़े एक्सीडेंट का सामना करना पड़ सकता था। हालांकि, वहां खड़े कई लोग एक साथ इस वीडियो में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कार्तिक के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है। बता दें, इसके बाद भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और फैंस से दूर से ही इंटरैक्ट करते नजर आए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर खूब रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है, ‘कार्तिक आर्यन बी लाइक: भाई मुझे बचा लिया नहीं तो मुझे दबा दिया जाता।’ एक शख्स ने लिखा, ‘जब कार्तिक होते हैं, तो फैंस कंट्रोल खो देते हैं।’ एक ने लिखा, ‘ये है कार्तिक आर्यन के लिए दीवानगी।’ किसी ने कमेंट किया, ‘भाई का जलवा अलग है…राज करेगा ये बॉलीवुड में।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines