Kartik Aaryan Chandu Champion Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में एक्टर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है उनकी लाडली कटोरी (Katori) ने उनकी नाक में दम कर दिया है। अब कार्तिक आर्यन एक मुश्किल में फंस गए हैं और इसकी वजह कटोरी की शरारत बन गई है। इतना ही नहीं अब कटोरी के चक्कर में कार्तिक की फिल्म का प्रमोशन तक रुक गया है खुद एक्टर ने अपने वीडियो में इस बात का खुलासा किया है।
कटोरी ने बढ़ाई कार्तिक की परेशानी
कार्तिक आर्यन ने अब रिवील किया है कि आज उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ (Chandu Champion) का पोस्टर आने वाला था लेकिन अब वो डिले हो गया है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि कटोरी है। अब उनका मजेदार वीडियो जब आप देखने गए तो आपकी भी हंसी रुक नहीं पाएगी। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दरवाजा खुलता है जिस पर लिखा है ‘कटोरी आर्यन एंड अदर्स’ और कार्तिक आर्यन को जमीन पर एक रिबन से बंधा पोस्टर दिखाई देता है। वो जैसे ही इसे उठाने लगते हैं तो कटोरी इसे लेकर भाग जाता है।
फाड़ डाला फिल्म का पोस्टर
कार्तिक आर्यन कटोरी का पीछा करते हैं और कटोरी इस पोस्टर के चीथड़े उड़ा देता है। कार्तिक फिर भी उससे पोस्टर छीनने की कोशिश करते हैं और दोनों में छीना- झपटी होती है। जब कार्तिक के हाथ ये पोस्टर आता है तो उसकी हालत बदतर हो राखी होती है। फिर कार्तिक कहते हैं ‘ये तो सबको दिखाना था ये ही खा गई।’ अब एक्टर ने लोगों से इस असुविधा के लिए माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने फैंस को एक खास वादा भी किया है। कार्तिक ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज से प्रमोशन का शुभारम्भ होना था लेकिन कटोरी ने पोस्टर ही फाड़ दिया। अब कल ही आएगा पोस्टर।’
यह भी पढ़ें: ‘शादी में गाने से औकात कम हो जाती है’, Abhijeet Bhattacharya के स्टेटमेंट पर Rahul Vaidya ने किया पलटवार
अब कब रिलीज होगा ‘चंदू चैंपियन’ का पोस्टर?
बता दें, उनका ये प्रमोशनल वीडियो अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जब-जब कार्तिक की कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वो कुछ मजेदार वीडियो बनाकर फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। इस बार भी कार्तिक ने कुछ ऐसा ही किया है। अब उनके इस क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बस कटोरी आपकी नई फिल्म को आशीर्वाद दे रही है।’ एक शख्स ने पूछा, ‘कटोरी मैडम को एक्टिंग किसने सिखाई?’ एक बोला, ‘टॉम एंड जेरी नहीं कार्तिक और कटोरी।’ तो बाकी लोग कल पोस्टर रिलीज होने वाला है उसकी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines