Karisma Kapoor Saved Actor Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें आज भी लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा देती हैं। लेकिन जिस दौरान उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनका औरा कुछ और ही था। करिश्मा ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया था कि वो इंडस्ट्री पर रूल करने के लिए ही आई हैं। अपनी पहली ही मूवी से एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में सनसनी मचा दी थी। अब उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है।
करिश्मा ने बचाई अपने ही हीरो की जान
बता दें, एक्ट्रेस ने ‘प्रेम कैदी’ (Prem Qaidi) नाम की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था और ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा की जोड़ी एक्टर हरीश कुमार (Harish Kumar) संग बनी थी। वहीं, अब हरीश ने 33 साल बाद एक शॉकिंग खुलासा किया है और करिश्मा की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक्टर ने बताया है कि कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा न उनकी जान बचाई थी और अगर उस दिन एक्ट्रेस उनकी मदद नहीं करतीं तो आज वो जिंदा न होते।
पानी में डूब गए थे एक्टर
दरअसल, अब एक्टर हरीश कुमार ने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने रिवील किया कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनके साथ हादसा हो गया था। दरअसल, आपने ‘प्रेम कैदी’ फिल्म में देखा होगा कि करिश्मा पानी में कूदती हैं तो उनके हीरो यानी हरीश उन्हें बचाने के लिए कूद जाते हैं। लेकिन रियलिटी में कुछ और ही हुआ था। जब ये सीन शूट करने के लिए करिश्मा पानी में गईं तो उन्हें बचाने के लिए हरीश भी कूद गए लेकिन हरीश को स्विमिंग नहीं आती थी और वो डूबने लगे। वो कुछ देर के लिए पानी के अंदर थे और लगभग डूब गए थे।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम डेब्यू करते ही बढ़ी Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari की नजदीकी? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
33 साल बाद सामने आया किस्सा
उस दौरान सभी को लगा कि वो लोगों के साथ प्रैंक कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग चला रही है। लेकिन रियलिटी ये थी कि उन्हें स्विमिंग न आने के कारण उनकी जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन करिश्मा ने उन्हें पकड़कर पानी से बाहर निकाला और ऐसे एक्टर की जान बच गई। करिश्मा शूटिंग के दौरान वाकई रियल लाइफ हीरो साबित हुई थीं। अब 33 साल बाद ये किस्सा सामने आया है। ऐसे में फैंस एक बार फिर करिश्मा कपूर से इम्प्रेस हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines