Vijay Deverakonda की बढ़ी मुश्किलें, किस आरोप में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज?

पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभिनेता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है।

Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज। image credit- instagram

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर मुश्किलें बढ़ रही हैं। अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जैसे ही खबर सामने आई, तो विजय के फैंस टेंशन में आ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और किस आरोप में विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है?

विज्ञापन

किस आरोप में शिकायत दर्ज? 

अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी’ के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने विजय के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया है। अशोक कुमार का दावा है कि फिल्म ‘रेट्रो’ के प्री-रिलीज इवेंट में विजय ने आपत्तिजनक बयान दिया।

विज्ञापन

विजय ने दिया विवादित बयान

अध्यक्ष नेनावथ का कहना है कि विजय की इस बयानबाजी से आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ है। नेनावथ के आरोप के बाद साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू हो गई है। विजय के बयान की बात करें तो उन्होंने कहा था कि जिस तरह पहले आदिवासी कबीले लड़ते थे, उसी तरह से अब भारत और पाक लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई को हुई थी रिलीज

विजय की ये बात ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी’ को पसंद नहीं आई और इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसी के साथ अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 1 मई को उनकी फिल्म ‘रेट्रो’ रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी और दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ भी की थी। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला कहां तक जाता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ