Karisma Kapoor Wedding: बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। बड़ी बात ये है कि इस खबर का दावा पाकिस्तान से आया है। जी हां… करिश्मा की शादी को लेकर ये दावा पाकिस्तान के एक बड़े पत्रकार की ओर से किया जा रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार का कहना है कि ‘एक्ट्रेस का अफेयर मुंबई के एक बिजनेसमैन के साथ चल रहा है, जिससे एक्ट्रेस जल्द शादी करने वाली हैं’।
हालांकि, इससे पहले भी पाकिस्तान के इस पत्रकार की ओर से कई बॉलीवुड स्टार्स को लेकर कई तरह के फेक दावे किए जा चुके हैं। वहीं, अगर एक्ट्रेस की बात करें तो वो कुछ समय पहले फ्रांस हॉलीडे पर गई थी, जिसकी काफी सारी फोटो-वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें: ‘मंगलसूत्र चाहिए…’, Bigg Boss के घर में Fukra Insaan को आया शादी का न्यौता
Karisma Kapoor के अफेयर की खबरें हो रही वायरल
करिश्मा कपूर की ओर से शेयर की गईं फोटो-वीडियो में भले ही एक्ट्रेस अकेले एंजॉय करती नजर आ रही हैं, लेकिन अफवाहें हैं कि वो इस हॉलीडे पर अपने मिस्ट्री मैन के साथ गई थीं। अपने वेकेशन के दौरान एक्ट्रेस 25 दिन फ्रांस में रुकी थीं। इससे पहले भी एक्ट्रेस का नाम मुंबई के ही एक बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ सामने आया था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
Karisma Kapoor ने Sanjay Kapoor से की थी पहली शादी
बता दें कि, करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। दोनों के एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। हालांकि, तलाक के बाद एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ पर कम ही बात करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस को आखिरी बार अभिनय देव (Abhinav Dev) की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ (Brown)में नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines