Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar-Abhishek Malhan: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फिनाले (Big Boss OTT 2 Finale) रविवार की जगह सोमवार (14 अगस्त) को होने वाला है। ऐसे में जहां एक तरह शो के कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर नोक-झोंक देखने को मिल रही है, तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट के बीच की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसी ही बॉन्डिंग जिया शंकर (Jiya Shankar) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बीच भी देखने को मिलती है। दोनों के बीच की स्ट्रांग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।
जैसे-जैसे शो फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच भी नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच जिया शंकर ने ‘फुकरा इंसान’ (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan) को प्रपोज किया है। रिपोर्ट की माने तो ये जानकारी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की लाइव फीड (Bigg Boss OTT 2 Live Feed) से सामने आई है।
Watch this episode of #BiggBossOTT2 at 9pm tonight. Streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan@Uorfi_ @heyshankar_ @AbhishekMalhan4 #AbhishekMalhan #FukraInsaan pic.twitter.com/OrSd9gNUmH
— JioCinema (@JioCinema) August 8, 2023
यह भी पढ़ें: ‘लोगों के सामने टॉपलेस किया, बना रहे थे वीडियो’, Miss Universe की 6 कंटेस्टेंट्स ने लगाए आरोप
जहां अभिषेक मल्हान और जिया शंकर गार्डन एरिया में बैठे होते हैं और बातें कर होते हैं। कुछ दिनों पर फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) था, जिस पर अभिषेक उन्हें फ्रेंडशिप बैंड देने की बात करते हैं। इसी बीच जिया शंकर, अभिषेक से कहती हैं कि ‘मुझे फ्रेंडशिप बैंड नहीं मंगलसूत्र चाहिए’। शो के दौरान दोनों ही एक-दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते नजर आते हैं।
Kabhi enemies kabhi besties!😳
Elvish & Bebika bond over ‘Bachpan ka Pyaar’!🥰
For more drama, watch #BBOTT2 24 hours live feed on #JioCinema for free!https://t.co/Nfmj7B7MFL
#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2 #ElvishYadav #BebikaDhurve pic.twitter.com/vpJDcyqgmd— JioCinema (@JioCinema) August 8, 2023
बात दें कि, जहां एक तरफ दर्शकों की नजरें जिया और अभिषेक की केमिस्ट्री पर टीकी है। वहीं, बिग बॉस के घर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) के बीच भी खिचड़ी पकती नजर आ रही है। शो के एक वीडियो में बेबिका कहती हैं कि ‘वो लंबे समय तक सिंगल रही हैं’, जिसके बाद वो एल्विश से पूछती हैं। इस पर एल्विश जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘वो तो बचपन से ही कभी सिंगल नहीं रहे। पैदा होते ही गर्लफ्रेंड बना ली थी’।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।