मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday), इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) के प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन फैंस वो बराबर अपनी सेल्फी सीरीज से रू-ब-रू करवा रही हैं। हाल ही में उन्होंने करिश्मा कपूर की एक पुरानी तस्वीर के साथ ट्विनिंग करते हुए अपनी प्यारी सी तस्वीर साझा की।
और पढ़िए – रितेश पांडे की वेब सीरीज Lanka Mein Danka का नया गाना हुआ आउट, देखें
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘लाइगर’ के सेट से एक BTS मेमोरी को साझा किया। इस तस्वीर में वो शीशे में देखकर हुए सेल्फी ले रही हैं, मगर साथ में लोलो यानी करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) की तस्वीर को उन्होंने हाथ में पकड़ रखा है। तस्वीर को साझा करते हुए, अनन्या ने लिखा, “#Liger ट्विनिंग का बीटीएस हमेशा के लिए इंस्पिरेशन लोलो फन फैक्ट मैं हर शूट पर इस तस्वीर को अपने साथ रखती हूं ये एक मूड हैं !!!! #Liger25thAugust।”
तस्वीर में, 23 वर्षीय अनन्या को करिश्मा कपूर के 90s के दशक की एक फिल्म के लुक के ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही एक्ट्रेस ने कलरफुल स्ट्रिप्ड वाली ड्रेस को कैरी किया है।
इस सेल्फी में अनन्या (Ananya Panday twins with Karisma Kapoor) क्यूट लग रही हैं। उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाल रखी है और कैमरे की ओर पोज दे रही हैं। मेकअप की बात करें तो, उन्होंने ड्यूवी मेकअप किया और अपने बालों को मैसी पोनीटेल में बांधा।
जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर की, लोलो यानी करिश्मा कपूर ने अनन्या पर प्यार बरसाते हुए एक प्यारा सा कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “ओह ये बहुत प्यारा है, लव यू माय डॉल।” उधर करीना कपूर खान ने भी एक कमेंट बॉक्स में लिखा, “सो कूल यू लुक यू स्टार” और उसके बाद दिल-आंख वाले इमोजी ड्रॉप किए। एक अन्य कमेंट में बेबो ने लिखा, “हमारी LOLO जैसी कोई नहीं।”
और पढ़िए – खत्म हुई फिल्म की शूटिंग अगले साल देगी सिनेमाघरों में दस्तक
वर्कफ्रंट की बात करें तो,’लाइगर’के अलावा, अनन्या एक्सेल एंटरटेनमेंट के ‘खो गए हम कहाँ’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और गौरव आदर्श के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी इंतजार है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines