Karishma Tanna: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं. करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है. पोस्ट के आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी कमेंट्स के जरिए बधाई देने में लगे हुए हैं.
करिश्मा ने शेयर किया पोस्ट
करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में करिश्मा ने जानकारी दी है कि गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर उनके बेटे का जन्म हुआ है. हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद 29 जुलाई 2026 से हमारे बीच है. हमारी दुनिया में आपका स्वागत है नन्हे बच्चे, करिश्मा और वरुण.
फैंस और यूजर्स ने दी बधाई
करिश्मा के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जमकर बधाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स करके बधाई देने में लगे हुए हैं. गौरतलब है कि करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं. इस पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था.
लेटेस्ट फोटोशूट भी हुआ वायरल
करिश्मा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें बच्चे के दोनों पैर नजर आ रहे हैं. तस्वीर पर लिखा है कि ‘लड़का हुआ, वो यहां है.’ इसके अलावा करिश्मा का लेटेस्ट फोटोशूट हर किसी को बेहद पसंद आया था. उनका लेटेस्ट रोमांटिक फोटोशूट खूब वायरल भी हुआ था, जिसमें पति वरुण बंगेरा भी बेबी बंप पर किस करते नजर आए थे.
गुरु पूर्णिमा पर मिला सौभाग्य
बता दें कि करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं. जी हां, उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ वो अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं. अब उनका ये सफर एक नई शुरुआत लेकर आया है. एक्ट्रेस को गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है और अब फैंस भी खुशी से झूम रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut पर भड़कीं Rakhi Sawant, जेन-जी को दिए बयान को लेकर सुनाई खरी-खोटी
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
36 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines