Kangana Ranaut पर भड़कीं Rakhi Sawant, जेन-जी को दिए बयान को लेकर सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut, Rakhi Sawant: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और राखी सावंत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. राखी ने कंगना को खूब खरी-खोटी सुनाई है. आइए जानते हैं कि राखी ने क्या कहा है?

Kangana Ranaut, Rakhi Sawant

Kangana Ranaut, Rakhi Sawant. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Kangana Ranaut, Rakhi Sawant: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और राखी सावंत दोनों ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में जेन जी, छात्रों और महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर अब राखी सावंत ने नाराजगी जताई है. राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कंगना को खूब खरी-खोटी सुनाई. आइए जानते हैं कि राखी का क्या कहना है?

विज्ञापन

राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राखी ने कहा कि कंगना, तुम्हें तो कोई वोट नहीं देगा. पता नहीं कैसे मंडी में सांसद बन गई? सुन मेरी बात, हमारे देश की लड़कियों को लेकर क्या बकवास कर रही है, चुड़ैल? मेरे देश की लड़कियों को लेकर क्या बकवास कर रही है.

विज्ञापन

क्या बोलीं राखी?

राखी ने आगे कहा कि एयरपोर्ट पर कान के नीचे एक थप्पड़ तो खाई थी ना, तुझे डर नहीं है और थप्पड़ खाएगी, सब जगह से. तुम मेरे देश की लड़कियों के साथ क्या बकवास कर रही हो. तुम्हें जेड सिक्योरिटी दे दी है इसलिए. अकेली घूमो, हम जैसे घूमते हैं, तब पता चलेगा, देश की ताकत, देश के बच्चों की ताकत, देश के लोगों की ताकत.

देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही है- राखी

राखी ने कहा कि ससंद में बैठकर क्या बकवास कर रही है. देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही है. अपना चरित्र देख, बॉलीवुड में क्या-क्या किया है, किस-किसके साथ रही है. मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही है. देश के बच्चों को, देश की औरतों को, देश की लड़कियों को बोल रही है.

विज्ञापन

कंगना ने दिया था बयान

राखी के इस वीडियो पर अब यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी करके उन युवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी, जिन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को अपशब्द कहे. कंगना ने यहां तक कहा था कि NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग ‘कॉकरोच जैसे दिखते और व्यवहार करते हैं’ और इन वीडियोज को देखकर उल्टी आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ