हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kareena & Saif 10th Anniversary: बेबो ने अनदेखी तस्वीरें साझा कर यूं जताया प्यार

विज्ञापन
Kareena & Saif 10th Anniversary: बेबो ने अनदेखी तस्वीरें साझा कर यूं जताया प्यार

मुंबई: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। इस जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।

इनकी पर्सनैलिटी की बात करें तो अपने अभिनय कौशल के चलते ये दोनों सिनेमा में एक बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं। आज करीना और सैफ अपनी शादी की 10वीं सालगिरह (Kareena & Saif 10th Anniversary) मना रहे हैं और फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी का मौका और क्या हो सकता है।

अभी पढ़ें – पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन पर सामने आया फिल्म Salaar से उनका पहला लुक

वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान जो पिछले कुछ समय से लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं एनिवर्सरी के मौके पर भारत लौट आईं हैं। रविवार को उन्हें बेटे जहांगीर अली खान को गोद में लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रहा है कि इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एनिवर्सरी पोस्ट शेयर किया है।

करीना ने पति और एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म कुर्बान के वक्त से दो तस्वीर साझा की, जिसमें ये दोनों एक साथ बैठे हुए हैं। थ्रोबैक पिक्चर्स को शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और तुम (हार्ट इमोजी) तुम और मैं (हार्ट इमोजी) अनंतकाल तक साथ चलना है। हैप्पी 10 हैंडसम मैन (हार्ट इमोजी)।’ बता दें, सैफ अली सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन बेबो यहां खूब एक्टिव रहती
हैं।

करीना और सैफ की पहली मुलाकात

करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहली बार ‘ओंकारा’ के सेट पर एक-दूसरे से मिले और बात करने लगे। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘टशन’ से हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब
आने लगे और इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। खबर यह भी है कि जब सैफ ने करीना से शादी के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया लेकिन बाद में हां कर दी।

अभी पढ़ें – Vaishali Takkar Suicide: ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बात, पुलिस ने किया खुलासा

इससे पहले एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि वो अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित थीं। दोनों ने 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर
ली और आज दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें