News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने टास्क और ट्विस्ट को लेकर जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है. सलमान खान का शो हो और उसमें कोई हंगामा ना हो? भला ऐसा कैसे हो सकता है? ‘बिग बॉस 19’ का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट अभिषेक और अमाल के बीच जमकर बहस होती नजर आई. इतना ही नहीं बल्कि इस बहस के दौरान दोनों में जमकर हाथापाई भी हो जाती है. सोशल मीडिया पर अब ये प्रोमो वायरल हो रहा है.
दरअसल, बिग बॉस 19 के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रोमो वीडियो को शेयर किया गया है. प्रोमो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि टास्क के दौरान अभिषेक और अमाल के बीच हाथापाई हो गई, क्या होगा इस क्लेश का नतीजा? सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अशनूर कंटेस्टेंट्स को चीयर कर रही हैं और इस दौरान अभिषेक ने अमाल पर कमेंट करते हुए कहा कि तुझे समझ आया होगा, तू भौंकता है बहुत.
अभिषेक के इस कमेंट पर अमाल ने पटलवार करते हुए कहा कि बोल दिया, जो उखाड़ना है उखाड़ ले. इसके बाद अभिषेक भी सख्त हो जाते हैं और कहते हैं कि उखाड़ेगे, उखाड़ेगे और ऐसे करते-करते दोनों में हाथापाई हो जाती है. दोनों एक-दूसरे पर पलटवार करते हैं और जमकर बहस होती है. हालांकि, बाकी कंटेस्टेंट्स दोनों के बीच हुई हाथापाई को रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन दोनों नहीं रुकते.
अब इस लड़ाई का क्या नतीजा निकलेगा और वीकेंड के वार पर क्या बवाल होगा? ये तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा. साथ ही सलमान के गुस्से का शिकार कौन होगा ये भी वक्त के साथ ही सामने आएगा. गौरतलब है कि सलमान खान के शो में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कंटेस्टेंट्स के बीच इस तरह की बहस या हाथापाई हुई हो. जी हां, इसके पहले के सीजन में भी कई बार ऐसा बवाल देखने को मिल चुका है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।