Kareena Kapoor Recalls Saif Ali Khan Stabbing Incident: करीना कपूर और सैफ अली खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. इस दौरान दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में खुलकर बातें कीं. इसी दौरान करण जौहर से बात करते हुए करीना कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर बात की. एक्ट्रेस ने उस रात का किस्सा डिटेल में सुनाया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उस दौरान वो कांप उठी थीं. अब एक बार फिर सैफ अली खान पर हुए हमले का मामला चर्चाओं में आ गया है. फैंस इस किस्से पर बात कर रहे हैं. चलिए जानते हैं करीना कपूर ने इस मामले पर बात करते हुए क्या कुछ कहा.
करीना कपूर ने सुनाई आपबीती
करण जौहर के चैट शो में करीना कपूर और सैफ अली खान ने हमले के बाद की घटना को याद करते हुए जिक्र किया. इसके साथ ही कपल ने अपने बच्चों के रिएक्शन के बारे में भी बताया. करण जौहर से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि हमले के बाद हर कोई चिंता में आ गया था. सैफ अली खान खून से लथपथ थे. करीना ने कहा, ‘उस दौरान मैंने अपनी नाइट टीशर्ट पहनी हुई थी और मैं सड़क पर चिल्लाते हुए हेल्प मांग रही थी. ये वाकई किसी मूवी सीन जैसा था. मेरे पास पजामा पहनने तक का टाइम नहीं था, मैं दौड़ रही थी. खुशकिस्मती से किसी ने वीडियो नहीं बनाया.’
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब एक्टर ने मांगी माफी
बच्चों को आया था गुस्सा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘तैमूर ने सैफ को देखते हुए पूछा था कि पापा क्या आप मरने वाले हैं? हम सभी काफी परेशान हो गए थे. मैंने सैफ को लिफ्ट में देखा और उन्होंने इशारा किया कि अस्पताल ही लेकर जाना पड़ेगा.’ वहीं इसके बाद तैमूर घर की हेल्पर हरी के साथ सैफ को अस्पताल लेकर गया था. वहीं इस पर सैफ अली खान ने कहा कि डॉक्टर ने सर्जरी की और जब मुझे सर्जरी के बाद होश आया तो बच्चे मेरे पास खड़े थे. सारा, इब्राहिम भी वहीं थे. इब्राहिम को काफी गुस्सा आ रहा था, वो बस हमलावर को ढूंढना चाहता था. इसके बाद कपल ने कहा कि वो वाकई काफी मुश्किल समय था.
यह भी पढ़ें: तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला IT इंजीनियर बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
कब हुआ था हमला?
बता दें सैफ अली खान पर 16 जनवरी साल 2025 में हमला हुआ था. उनके बांद्रा वाले घर में एक हमलावर चाकू लेकर आ गया था और उसने सैफ की पीठ पर चाकू से वार किया था. इसके बाद सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके बेटे तैमूर उन्हें ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल लेकर गए थे. इसके बाद सैफ की सर्जरी भी हुई थी. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
58 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines