Kareena Kapoor Interview: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘जाने जान’ से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस सीरीज में करीना की एक्टिंग ने खूब तारीफें बटोरीं, हाल ही में करीना ने इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को लुक को लेकर बात की है। उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई से वाकिफ कराते हुए बताया है कि आजकल लोग एक्ट्रेस के काम से ज्यादा चेहरे पर फोकस करते हैं।
अपने लुक को लेकर क्या बोलीं करीना?
इस बात को गलत ठहराते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, मैं अपने लुक को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट रहती हूं, जैसी दिखती हूं उसको लेकर मैं बहुत खुश हूं, मैं हमेशा से पहले एक्टर बनना चाहती हूं लुक मेरे लिए बाद में आता है, उन्होंने ये भी बताया कि वो नहीं चाहती कि लोग उनके काम से ज्यादा लुक पर फोकस करें।
‘पहले टी शर्ट पहन लो ‘
करीना बताती हैं, फिल्म रिफ्यूजी से ही मैंने खुद को एक एक्टर के तौर पर प्रूव करने की कोशिश की है, ये उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा।उन्होंने अपनी बात को एक मेल एक्टर का उदाहरण देते हुए भी समझाया है, जाने जान एक्ट्रेस ने कहा, जैसे कि किसी के 6 पैक देखकर हम लोग बोलते हैं कि वो बहुत हॉट लग रहा है, वो बहुत बड़ा स्टार है, मेरा मानना है प्लीज यार इन सबसे आगे बढ़ो, ऐसे लोगों को देखकर मैं बोलती हूं कि पहले टी शर्ट पहन लो, तुम्हें फिलहाल ऐसे नहीं देख सकती हूं। करीना कपूर इससे पहले भी अपने कई बयानों को लेकर वायरल हुई हैं ।
क्या है करीना का अगला प्रोजेक्ट?
एक्ट्रेस की लास्ट फिल्म की अगर बात करें तो जाने जान और द बकिंगम मर्डर्स में देखी गई थीं, इसे कई फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था और अब वो सिंघम 3 को लेकर व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अजय देवगन भी लीड रोल में हैं और इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था ।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines