Gauahar Khan Kareena Kapoor Viral Video: आज मुंबई में सभी लोग वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी सुबह से पोलिंग बूथ के बाहर दिख रहे हैं। तमाम सेलेब्स आज किसी न किसी तरह से वक्त निकालकर अपना कीमती वोट देने आए हैं। ऐसे में अब दो हसीनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस भी टेंशन में हैं। इन दोनों के साथ इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि फैंस भी हैरान हैं। यहां बात गौहर खान (Gauahar Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की हो रही है।
गौहर खान को क्यों आया गुस्सा?
अब एक वीडियो सामने आया है इसमें गौहर खान गुस्से में नजर आ रही हैं। वोट डालने के बाद गौहर खान जब बाहर निकलीं तो वो भड़की हुई थीं। अब उनके साथ अंदर ऐसा क्या हुआ अभी ये तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन एक्ट्रेस बुरी तरह से तिलमिलाती हुई जरूर नजर आई हैं। आने के बाद उन्होंने पैपराजी के सामने अपने इस गुस्से का कारण भी रिवील किया है। गौहर ने बाहर आते ही गुस्से में पैपराजी से बात करने से मना कर दिया और कहा- ‘ये बहुत कंफ्यूजिंग था और बुरी तरह से ऑर्गेनाइज किया गया था।’ एक्ट्रेस ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।
करीना के साथ हुआ oops मोमेंट
दूसरी तरफ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ वोट डालने आई थीं। वो कैजुअल लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने व्हाइट कुर्ता और ब्लू डेनिम कैरी किए थे। जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार से उतरीं उनके साथ oops मोमेंट हो गया। दरअसल, कार से निकलते हुए वो गिरते-गिरते बची हैं। एक्ट्रेस जिस तरह से अपनी कार से निकलीं उन्हें चोट भी आ सकती थी। फिलहाल तो उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर बोल रहे हैं कि करीना का कार से उतरने का तरीका काफी कैजुअल है।
लोगों ने उड़ाया करीना का मजाक
एक शख्स ने अब करीना का ये वीडियो देख कमेंट किया है, ‘ऐसे ही गड्ढों को भरने के लिए वोट करना है।’ एक फैन ने कहा, ‘अल्लाह!! अच्छा हुआ बच गई।’ एक यूजर ने कहा, ‘चलो वोट किसे देना है मालूम हो गया रोड देखते ही।’ एक शक ने लिखा, ‘सड़कें ठीक करो।’ तो कोई बोला, ‘संभल के मैडम।’ किसी ने मजाक में लिखा, ‘इसकी सरकार तो वोट देने से पहले ही गिर गई।’ कोई बोला, ‘वोट देने के लिए गड्ढे से गिरती हुई बचीं करीना जी। क्या चुनाव हैं!’ अब लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
41 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
59 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines