Arjun Bijlani को लगा मोटा चूना, अकाउंट से 7-8 बार हुआ ट्रांजैक्शन; एक्टर ने सुनाई साइबर फ्रॉड की डरावनी कहानी

Arjun Bijlani Cyber Fraud: अर्जुन बिजलानी ने अब साइबर फ्रॉड पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर के साथ उस दिन क्या-क्या हुआ अब इसका खुलासा हुआ है। उन्होंने रिवील किया कि बिना क्रेडिट कार्ड चोरी हुए उनके अकाउंट से किसी ने पैसे निकाल लिए और उनके फोन पर कोई OTP तक नहीं आया।

Arjun Bijlani Cyber Fraud

Arjun Bijlani Cyber Fraud

Arjun Bijlani Cyber Fraud: पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने 9 मई को सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया था। एक्टर ने रिवील किया कि उनके साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है और किसी ने उनका क्रेडिट कार्ड हैक कर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए हैं। साथ ही एक्टर ने फैंस को अलर्ट रहने की सलाह देते हुए बताया था कि उन्होंने इस मामले में साइबर क्राइम सेल की मदद ली है और मामला दर्ज करवा दिया है। हालांकि, अब एक्टर ने उस पूरी घटना को डिटेल में बताया है और इस डरावने एक्सपीरियंस के बाद सेफ्टी को लेकर सवाल उठाया है।

अर्जुन के अकाउंट से बार-बार हुआ ट्रांजैक्शन

बता दें, अर्जुन बिजलानी के साथ जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे। साथ ही उनका क्रेडिट कार्ड भी उनके पास था लेकिन जब उन्होंने एक शॉर्ट ब्रेक लिया तो उन्होंने अपना फोन चेक किया। तब एक्टर ने नोटिस किया कि उन्हें क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने के कई मैसेज आए हुए हैं। अर्जुन का दावा है कि हर एक मिनट में उनका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल हो रहा था और करीब 7-8 बार उनके अकाउंट से ट्रांजैक्शन हुआ।

40 हजार का लगा चपटा

हैरानी की बात तो ये है कि एक्टर के पास उनका क्रेडिट कार्ड मौजूद था और जो सप्लीमेंट्री कार्ड उनकी पत्नी के पास था। जब एक्टर ने अपनी पत्नी से पूछा तो उन्होंने बताया कि वो कार्ड उन्ही के पास है और चोरी नहीं हुआ है। इस बात से अर्जुन ने अंदाजा लगाया कि जरूर उनके कार्ड कि डिटेल्स लीक हुई होंगी। लेकिन अच्छी बात तो ये है कि जिस वक्त ये फ्रॉड हुआ उसी वक्त अर्जुन ने ये नोटिस कर लिया। अगर वो सो रहे होते तो ये मामला हाथ से निकल जाता क्योंकि जैसे ही एक्टर को इस बात की भनक पड़ी उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया। एक्टर ने रिवील किया है कि हर बार 3 से 5 हजार का ट्रांजैक्शन हो रहा था और उनके अकाउंट से 40 हजार कार्ड की मदद से निकाल लिए गए थे।

एक्टर ने किया बड़ा फैसला

बता दें, अर्जुन के कार्ड की लिमिट 10-12 लाख थी, ऐसे में अगर वो फोन चेक नहीं करते तो उन्हें कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। अर्जुन का कहना है कि उन्हें समझ आ गया है कि बैंक के मैसेज चेक करना कितना जरूरी है। वहीं, एक्टर हैरान हैं कि बिना OTP शेयर किए भी इस तरह के फ्रॉड हो सकते हैं। एक्टर का कहना है कि डिजिटल होना अच्छा है लेकिन साथ ही कई बार डरावना भी है। अब एक्टर ने कहा है कि वो हर 6 महीने में अपना कार्ड बदलेंगे ताकि कभी दोबारा ऐसी कोई मुश्किल न हो। साथ ही वो उम्मीद कर रहे हैं कि साइबर सेल जल्द ही आरोपी को पकड़ ले ताकि उनके पैसे वापिस आ जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ