Karisma Kapoor Crush: करिश्मा कपूर 90s की सुपरहिट और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उनकी आंखों में मस्ती और चेहरे पर जो मासूमियत है उसपर हर कोई मर मिटता था। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाकर न सिर्फ कपूर खानदान का नाम रोशन किया बल्कि कपूर खानदान की औरते बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं करतीं, वो परंपरा भी तोड़ दी। एक तो करिश्मा के खून में एक्टिंग और उसके ऊपर ऐसे लुक्स कि कोई भी एक पल में उनका दीवाना हो जाए। बस फिर क्या था कुछ ही वक्त में वो लाखों दिलों की धड़कन बन गईं।
बेबो ने खोला लोलो का सीक्रेट
लेकिन जिनके लिए लाखों दिल धड़कते थे और आज भी धड़क रहे हैं, क्या आप जानते हैं उन्हें किस पर क्रश था? अब सालों बाद करिश्मा कपूर का ये सीक्रेट लीक हो गया है। सबसे खास बात तो ये है कि करिश्मा का ये पर्सनल राज खोलने वाली उनकी ही अपनी छोटी बहन है। अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक बड़े शो पर अपनी बहन के पहले सेलिब्रिटी क्रश का नाम रिवील कर दिया है। करीना की ये हरकत देखकर करिश्मा भी हैरान रह गईं।
बॉलीवुड में कौन था करिश्मा का पहला क्रश?
दरअसल, जल्द ही ये दोनों बहनें कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में मेहमान बनकर नजर आने वाली हैं। अब शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। जहां करीना और करिश्मा की पर्सनल लाइफ के कई राज खुलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मजेदार प्रोमो में कपिल ने करीना से उनकी बहन को लेकर सवाल किया है। कपिल ने पूछा ‘करिश्मा का पहला क्रश बॉलीवुड में कौन था?’ करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है सलमान खान (Salman Khan)।’ इसके बाद करिश्मा ने अपनी बहन को वो लुक दिया जिसके बाद करीना ने भी दांतों तले जुबान दबा ली।
यह भी पढ़ें: Esha Singh को Vivian Dsena से हुई जेलेसी? एक्ट्रेस को चुभ गई Bigg Boss की ये बात
सलमान के साथ करिश्मा ने किया कई बार रोमांस
आपको बता दें, सलमान को अब तक करिश्मा अपना मेल बेस्ट फ्रेंड बताती आई हैं। कई मौकों पर फैंस ये सुन चुके हैं की करिश्मा और सलमान की दोस्ती काफी अच्छी है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में साथ रोमांस भी किया है। लेकिन करिश्मा को उन पर क्रश था ये बात न तो दर्शक जानते थे और सलमान को भी इस बारे में पता है या नहीं? उसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। अब जब सलमान से इस बारे में बात की जाएगी तो देखना होगा उनका इस पर क्या रिएक्शन आता है।
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines