Esha Singh को Vivian Dsena से हुई जेलेसी? एक्ट्रेस को चुभ गई Bigg Boss की ये बात

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में आज ईशा सिंह की विवियन डीसेना से जो जेलेसी है वो बाहर आने वाली है। वो एक खास कंटेस्टेंट से विवियन को लेकर शिकायत करती हुई नजर आएंगी।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पहले ही दिन बता दिया गया था कि कलर्स बायस्ड हो सकता है। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का इंट्रोडक्शन देते हुए उन्हें कलर्स का बेटा बताया था। इतना ही नहीं घर में घुसने से पहले ही बिग बॉस ने उनके फिनाले में पहुंचने का भी दावा कर दिया था। दरअसल, इस बार बिग बॉस फ्यूचर देख सकते हैं और उसी के आधार पर उन्होंने विवियन डीसेना के टॉप 2 में होने का दावा किया था।

विज्ञापन

ईशा सिंह ने विवियन को लेकर जताई ईर्ष्या

जब घरवालों को इस बारे में पता चला था तो सबके अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले थे। ईशा सिंह (Esha Singh) के फेस पर उस वक्त बिग बॉस की बात सुनकर एक अलग ही रिएक्शन आया था, जैसे उन्हें उनकी बात पसंद ना आई हो। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी जुबान से इस बारे में तब कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब लगता है एक्ट्रेस अपने दिल में ये बात ज्यादा वक्त तक छिपा नहीं पाईं। आज के एपिसोड में ईशा सिंह की विवियन डीसेना से जेलेसी साफ दिखाई देने वाली है।

विज्ञापन

ईशा सिंह ने गधराज से की कंप्लेंट

दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ के एक प्रोमो वीडियो में इस बात का हिंट मिला है कि ईशा को अपने को-कंटेस्टेंट विवियन से ईर्ष्या हो रही है। बातों-बातों में उनके जज्बात जुबान पर आ गए। ये बात अलग है कि उन्होंने अपने दिल की बात शेयर करने के लिए एक खास कंटेस्टेंट को चुना है। ये कंटेस्टेंट ना तो किसी से ईशा की चुगली कर सकता है और ना ही विवियन से उनकी शिकायत कर सकता है। बता दें, ये कंटेस्टेंट जिसके सामने ईशा ने विवियन से जेलेसी जताई है वो कोई और नहीं गधराज (Gadhraj) यानी गधा है।

विज्ञापन

क्या बिग बॉस ईशा को कर रहे हैं इग्नोर?

प्रोमो में ईशा गधे से बातें करती हुई नजर आ रही हैं। वो गधे से बात करते हुए कहती हैं, ‘मुझे एक बात बताओ, अगर विवियन लाडला है बिग बॉस का और उसने कलर्स के साथ काम किया है, तो मैंने भी तो किया है! इतना नहीं किया है तो मैं भी लाडली होनी चाहिए ना? होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए? तुम भी मुझे अटेंशन नहीं दे रहे हो ना? बिग बॉस के साथ हो ना तुम भी?’ यानी ईशा को बिग बॉस की लाड़ली ना होने की और उसने अटेंशन ना मिलने की शिकायत है, जो अब वो इनडायरेक्ट तरीके से रख रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ